Petrol-Diesel Price: क्रूड ऑयल के दाम घटे, क्या सस्ता हुआ पेट्रोल?

Petrol-Diesel Price: मंगलवार को तेल कंपनियों ने तेल के नए दाम जारी कर दिए हैं। आज भी देश के चार महानगरों समेत पूरे राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि क्रूड ऑयल के भाव में लगातार गिरावट जारी है, डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड की कीमत घट कर 85.61 डॉलर प्रत‍ि बैरल हो गई है लेकिन इसके बावजूद घरेलू तेल की कीमतों पर कोई असर नहीं हुआ है। फिलहाल रेट ना बढ़ने से लोगों को राहत मिली हुई है। आपको बता दें कि देश में 21 मई 2022 के बाद से दाम नहीं बढ़े हैं। उस वक्त केंद्र सरकार ने तेल पर से एक्साइज ड्यूटी कम की थी, जिसके बाद से पेट्रोल 8 रुपये और डीजल 5 रुपये लीटर सस्‍ता हुआ था और इसके बाद राज्यों ने तेल पर से वैट प्राइस घटा दी थी, जिसके बाद ईधन के दामों में कमी आई थी और तब से ही तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं।

Petrol-Diesel Price

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम

  • दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 102.74 रु प्रति लीटर
  • नोएडा: 96.37 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: 107.48 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: 97.81 रुपये प्रति लीटर
  • केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: 108.48 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
  • तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: 97.18 रुपये प्रति लीटर
  • भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर
Petrol-Diesel Price:

ये हैं आज के डीजल के दाम

  • दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई : 94.33 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा: 89.82 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
  • पटना: 94.26 रु रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
  • केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर: 93.72 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
  • तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
  • पोर्टब्‍लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
  • भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर
Petrol-Diesel Price:

हालांकि पेट्रोल-डीजल के दाम तो नहीं बढ़े हैं लेकिन सीएनजी के दाम बढ़ने से लोगों को सिरदर्द बढ़ गया है। यूपी के झांसी में तो सीएनजी, पेट्रोल-डीजल से भी मंहगी हो गई है, यहां एक किलो सीएनजी का रेट 96.50 रुपए है तो वहीं पेट्रोल की कीमत 96.25 रुपए है। आपको बता दें कि यहां बीते 15 दिनों के अंदर दो बार रेट बढ़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+