जल्द लांच होगा पेटीएम बैंक, 500 फीसदी बढ़ी नए ग्राहकों की तादात
Paytm के सीईओ विजय शेखर ने कहा है कि जल्द ही कंपनी अपना बैंक लांच करने जा रही है।
नई दिल्ली। नोटबंदी में जहां आम जनता को परेशानी हुई और कारोबार को नुकसान तो ऑनलाइन पेमेंट एप पेटीएम को नोटबंदी से जबरदस्त फायदा हुआ है। कंपरनी ने सीईओ विजय शेखर के मुताबिक नोटबंदी के बाद से कंपनी को जबरदस्त हुआ है। कंपनी ने 4 महीने पहले ही अपना टारगेट पा लिया है। वहीं कंपनी को उम्मीद है कि साल के अंत कर वो 200 करोड़ का कारोबार करेगी।

कंपनी को नोटबंदी ने जबरदस्त मुनाफा हुआ है और जल्द ही पेटीएम अपना बैंक लांच करने जा रही है। विजय शेखर के मुताबिक कंपनी जल्द अपना बैंक लांच करने जा रही है। इस के लिए सारी तैयारी कर ली गई है। रिजर्व बैक से लाइसेंस मिलने का इंतजार किया जा रहा है। विजय शेखर के मुताबिक इस पेटीएम बैंक में सभी डेबिट और क्रेडिट कार्ड स्वीकार किए जाएंगे।
नोटबंदी से हैं परेशान और करना चाहते हैं कैश ट्रांसफर तो 'Paytm' करो
उन्होंने बताया कि नोटबंदी के बाद मार्केटिंग पर 3 गुना ज्यादा खर्च किया गया है। पेटीएम का सालाना मार्केटिंग बजट 500 करोड़ रुपए के आसपास है। विजय शेखर शर्मा ने ये भी बताया कि अगले 3 साल तक कंपनी का शेयर बाजार में लिस्टिंग होने का कोई प्लान नहीं है।
पेटीएम कंपनी के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने कहा कि नोटबंदी के बाद से पेटीएम के नए ग्राहकों की संख्या 500 फीसदी बढ़ी है। वहीं ऐप के रोजाना औसत ट्रांजैक्शन में भी 140 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि 15 दिनों में कैशलेस ट्रांजैक्शन के लिए पेटीएम ने 5-6 गुना नए ग्राहक जोड़े हैं। हलांकि लोगों को अधिक से अधिक सुविधा देने के लिए पेटीएम ने अपने ऐप में कई बदलाव भी किए है और अपनी सर्विसेज को भी अपग्रेड किया है।
विजय शेखर शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में डिजिटल ट्रांजैक्शन की मांग बढ़ेगी जिसको देखते हुए पेटीएम ऐप अब कुल 10 भाषाओं में लांच किया जा चुका है। जरूरी पेमेंट फीचर्स अब स्थानीय भाषाओं में भी आ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications