अब Paytm देगी आपको पर्सनल लोन,जानें क्या होगी शर्तें
नई दिल्ली। डिजिटल पेमेंट्स और ई-कॉमर्स कंपनी पेटीएम आपके लिए नई सुविधा लेकर आई है। पेटीएम के जरिए अब आप ना केवल अपना बिल पेमेंट और शॉपिंग कर सकेंगे बल्कि जरुरत पड़ने पर पर्सनल लोन भी ले सकेंगे।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पेटीएम आने वाले कुछ महीनों में इस सर्विस की शुरूआत करने वाली है। इस नई सर्विस की शुरूआत के साथ ही लोगों को इस वेबसाइट के जरिए चंद मिनटों मेंपर्सनल लोन मिल जाएंगे।
पेटीएम के मुताबिक लोगों को 5000 से 10000 रुपए तक के लोन 30 मिनट में मिल जाएगा, जबकि 1 से 2 लाख रुपए के पर्सनल लोन के लिए उन्हें एक या दो दिन का इंतजार करना होगा। कंपनी ने इसके लिए 10 बैंकों के साथ पार्टनरशिप की है, जो लोन देंगे। नोएडा स्थित पेटीएम कंपनी चीन की जानी-मानी कंपनी अलीबाबा की इकाई है।









Click it and Unblock the Notifications