UPI के लिए Paytm थर्ड-पार्टी ऐप रिक्वेस्ट अब NPCI के हवाले, RBI ने दी जांच की सलाह
Paytm News: पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ भारतीय रिजर्व बैंक के एक्शन के बाद अब Paytm के थर्ड पार्टी ऐप रिक्वेस्ट पर आरबीआई की नजर है। आरबीआई ने यूपीआई के लिए पेटीएम के तीसरे पक्ष (थर्ड पार्टी) के ऐप अनुरोध की जांच करने के लिए एनपीसीआई को सलाह दी गई है।
ऐसे में अब पेटीएम ऐप पर यूपीआई ऑपरेशंस जारी रखने पर फैसला नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई ) के हाथों में है।

NPCI को RBI की सलाह
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने एनपीसीआई यूपीआई सेवाओं को जारी रखने के लिए थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (टीपीएपी) रूट के लिए मंजूरी मांगने वाले पेटीएम की पैरेंट कंपनी- वन97 कम्युनिकेशन लिमिटेड के अनुरोध की जांच करने की सलाह दी है।
पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ एक्शन
वन97 कम्युनिकेशन लिमिटेड फिनटेक प्रमुख पेटीएम की मूल कंपनी है। 31 जनवरी को आरबीआई ने 'लगातार गैर-अनुपालन' का हवाला देते हुए पेटीएम की बैंकिंग शाखा, पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ निर्देशों का एक सेट जारी किया। इनमें 29 फरवरी के बाद नए ग्राहकों को जोड़ने पर रोक लगाना शामिल था, जिसकी समय सीमा बाद में 15 मार्च तक बढ़ा दी गई थी।
एक्सिस बैंक के साथ डील पक्की
इसके बाद, वन97 ने पेटीएम के यूपीआई की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए बाहरी बैंकों के साथ साझेदारी की तलाश शुरू की। कंपनी पहले ही एक्सिस बैंक के साथ साझेदारी कर चुकी है और कुछ अन्य ऋणदाताओं के साथ भी चर्चा कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications