Paytm के राजस्व में 51 फीसद का उछाल, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 234 करोड़, अमेरिकी कंपनियों के अनुमान 'झूठे' साबित हुए!

पेटीएम ने अमेरिकी कंपनियों के अनुमान को पीछे छोड़ते हुए राजस्व में 51 फीसद वृद्धि दर्ज की है। चौथी तिमाही के आंकड़ों के अनुसार पेटीएम का लाभ भी बढ़ा है।

paytm

भारत की अग्रणी भुगतान और वित्तीय सेवा कंपनी Paytm ने वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के परिणामों की घोषणा कर दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही मजबूत वृद्धि दर्ज की है।

कंपनी का राजस्व 51 प्रतिशत YoY (Year over Year यानी पिछले साल की तुलना में) बढ़कर 2,334 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। पूरे साल का राजस्व 61 प्रतिशत YoY बढ़कर 7,990 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने अपने सितंबर 2024 का टारगेट बेहतर लागत प्रबंधन की मदद से काफी पहले अचीव कर लिया। चौथी तिमाही में इंटरेस्ट, टैक्स और डेप्रिसिएशन जैसी कटौती घटाने के बाद पेटीएम का EBITDA बढ़कर 234 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही से काफी अधिक है।

पेटीएम ने बैंक ऑफ अमेरिका, गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टेनली, सिटी और मैक्वेरी जैसे विश्लेषकों के अनुमानों को पीछे छोड़ दिया। बैंक ऑफ अमेरिका ने 2,231 करोड़ रुपये, गोल्डमैन ने 2,296 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया था।

मॉर्गन ने 2,189 करोड़ रुपये, सिटी ने 2,274 करोड़ रुपये जबकि मैक्वैरी ने 2,319 करोड़ रुपये के राजस्व का अनुमान लगाया था। पेटीएम ने वित्तीय सेवाओं और अन्य से राजस्व के साथ अपने ऋण वितरण व्यवसाय में महत्वपूर्ण रूप से वृद्धि की।

लोन देने के मामले में वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में 183 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 475 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023 में 252 प्रतिशत बढ़कर 1,540 करोड़ रुपये हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+