Paytm ने लगाई धमाका सेल, आईफोन 7 जीतने का है मौका

नई दिल्ली। मानसून की फुहार ने लोगों का मन मोह लिया है, जहां सावन की बारिश में इंसान का तन और मन दोनों ही गीला हो रहा है, वहीं दूसरी ओर मार्केट में भी कोशिश की जा रही है कि लोगों को मानसून के रंग में रंगने की, जी हां, आपने सही समझा, हम बात कर रहे हैं ऑनलाइन मार्केट की।

मानसून धमाका ऑफर

मानसून धमाका ऑफर

फ्लिपकार्ट, अमेजन और स्नैपडील तो अक्सर अपने ग्राहकों के लिए कुछ ना कुछ डिस्काउंट ऑफर लेकर आती हैं लेकिन अब मोबाइल वॉलेट पेटीएम कंपनी नेे भी लोगों के लिए ऑनलाइन सेल शुरू कर दी है और उसने तो लोगों के लिए जबरदस्त ऑफर भी रखे हैं, जिसके जरिए आप अपनी उन मनपंसद चीजों को बड़े ही वाजिब दामों में खरीद सकते हैं जो अत्यधिक महंगे होने की वजह से आपकी पहुंच से दूर थे।

 18 से 20 जुलाई तक सेल

18 से 20 जुलाई तक सेल

पेटीएम की इस तीन दिन की सेल पर समानों पर 70 प्रतिशत तक की छूट है, पेटीएम की प्री-जीएसटी सेल में कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट पर 20 हजार रुपए तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। इनमें टीवी, कंज्यूमर ड्येबल्स, लैपटॉप , बाइक, स्कूर और डीएसएलआर भी शामिल हैं। एसी और रेफ्रीजरेटर पर भी डिस्काउंट है। पेटीएम की मानें तो इस सेल में 6000 से भी अधिक रिटेलर 500 से भी अधिक ब्रांड के साथ हिस्सा ले रहे हैं। ये सेल 18 से 20 जुलाई तक की है।

आईफोन 7 जीतने का भी मौका

आईफोन 7 जीतने का भी मौका

आईफोन 6s के 32GB वेरिएंट पर करीब 33 फीसदी डिस्काउंट है, इसकी कीमत 54,000 रुपए है, पेटीएम पर इसे आप 36,399 रुपए में खरीद सकते हैं तो वहीं आईफोन 7 जीतने का भी मौका मिल रहा है, इसलिए देर मत कीजिए अपनी किस्मत को आजमाइए, क्या पता लक काम ही कर जाए औऱ आपके हाथ में आ जाए आईफोन 7।

किन-किन चीजों पर है डिस्काउंट?

किन-किन चीजों पर है डिस्काउंट?

ब्लूटूथ स्पीकर्स, फुटवियर और एसेसरीज पर 50 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा 25 फीसदी तक कैशबैक की भी सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा स्मार्टफोन पर 10 हजार रुपए तक का कैशबैक दिया जा रहा है। पेटीएम टीवी पर 40 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रहा है।

जीएसटी इफेक्ट

जीएसटी इफेक्ट

हालांकि इससे पहले कहा जा रहा था कि जीएसटी की वजह से ई-कामर्स की मार्केट पर असर पड़ा है। लेकिन आपको बता दें कि पेटीएम ई-कॉमर्स प्राइवेट लि‍मि‍टेड की कंपनी पेटीएम मॉल ने अपने प्‍लैटफॉर्म पर सेलर्स को जोडऩे के लि‍ए प्रोसेस में बदलाव कि‍या है। पेटीएम ने क्‍वालि‍टी कंट्रोल को सुनि‍श्‍चि‍त करते हुए 85 हजार सेलर्स को डीलि‍स्‍ट कर दि‍या है। जो सेलर्स प्रोडक्ट्स क्‍वालिटी स्टैंडर्ड्स का पालन नहीं करते थे उनको प्‍लैटफॉर्म से हटा दि‍या गया है। हालांकि, कंपनी ने कहा है कि सेलर्स को केवल जीएसटी की वजह से नहीं हटाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+