पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जश्न मनाते हुए दे रहे हैं गाली
जैसे ही मोदी सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोटों पर बैन लगाया वैसे ही ई-वॉलेट कंपनी पेटीएम से ट्रांजैक्शन किए जाने में काफी तेजी आ गई।
नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा की गई नोटबंदी से सबसे अधिक फायदा पेटीएम को हुआ है, इस बात को कोई भी नकार नहीं सकता है। जैसे ही मोदी सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोटों पर बैन लगाया वैसे ही ई-वॉलेट कंपनी पेटीएम से ट्रांजैक्शन किए जाने में काफी तेजी आ गई। लोगों के पास नकदी की कमी आई तो वह पेटीएम जैसे ई-वॉलेट का इस्तेमाल करने लगे। पेटीएम का इतना अधिक इस्तेमाल इसलिए होने लगा क्योंकि सिर्फ यही एक ऐसा वॉलेट है जो उस समय सबसे अधिक लोकप्रिय था। यही कारण है कि इन दिनों पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा काफी खुश हैं।

ऐसा ही विजय शेखर शर्मा द्वारा उत्सव मनाने का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो पेटीएम की एनुअल पार्टी रिवॉल्यूशन 2017 का है, जिसे हाल ही में गायक रफ्तार के साथ आयोजित किया गया था। इस वीडियो में दिख रहा है कि विजय शेखर खूब उछल-कूद कर खुशियां मनाते हुए दिख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications