बड़ी खबर: PAN कार्ड को Aadhaar से नहीं किया लिंक तो भरना होगा इतना जुर्माना, 1 जुलाई से लागू

बड़ी खबर: PAN को Aadhaar से नहीं किया लिंक तो भरना होगा इतना जुर्माना, 1 जुलाई से लागू

नई दिल्ली। पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए कई बार सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। लोगों को अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करवाने के लिए कई आसान प्रोसेस की जानकारी दी गई है, लेकिन अभी भी कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अपने पैन कार्ड को अब तक आधार से लिंक नहीं किया है। अगर आप भी इन लोगों में शामिल हैं तो आपको बता दें कि जल्द ही आपको इसका जुर्माना भरना होगा।

 पैन को आधार से लिंक करना जरूरी

पैन को आधार से लिंक करना जरूरी

आयकर विभाग की ओर से पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए कई बार नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 है। सीबीडीटी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब आपको आधार-पैन कार्ड लिंक करने पर जुर्माना देना होगा। 29 मार्च 2022 को जारी नोटिफिकेशन में सीबीडीटी ने कहा कि 31 मार्च 2022 के बाद अगर कोई अपना पैन कार्ड आधार से लिंक करता है तो उसे पेनेल्टी देनी होगी।

 देना होगा जुर्माना

देना होगा जुर्माना

पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए अब आपको पेनेल्टी भरनी होगी। सीबीडीटी के मुताबिक 31 मार्च 2022 के बाद पैन को आधार से लिंक करने के लिए 500 रुपए की पेनल्टी देनी होगी। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति 30 जून 2022 तक आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक नहीं करता है तो उसे और नुकसान होगा और उसके जुर्माने की रकम भी बढ़ सकती है। यानी 30 जून तक ही 500 रुपए तक के जुर्माने के साथ आप पैन को आधार से लिंक कर सकते हैं।

Recommended Video

    Aadhaar Card News: आधार कार्ड की फोटो कॉपी देते वक्त हो जाएं सावधान, अलर्ट जारी | वनइंडिया हिंदी
     1 जुलाई से देना होगा अधिक जुर्माना

    1 जुलाई से देना होगा अधिक जुर्माना

    CBDT की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 1 जुलाई से जुर्माने की रकम बढ़ा दी जाएगी। यानी अगर आप 30 जून के बाद अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करते हैं तो आपको 500 रुपए के बजाए 1000 रुपए जुर्माना भरना होगा। वहीं जो लोग 31 मार्च 2023 तक अपना पैन कार्ड आधार सके लिंक नहीं करेंगे, उसका पैन कार्ड हमेशा के लिए निष्क्रिय हो जाएगा।

     इन स्टेप्स को फॉलो कर करें लिंक

    इन स्टेप्स को फॉलो कर करें लिंक

    • आप आसानी से अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं। आपको www.incometax.gov.in पर जाकर आधार ऑप्शन को क्लिक करना है।
    • नया विंडो खुलने के बाद पैन, आधार के साथ नाम और मोबाइल नंबर समेत सभी जानकारी देनी होगी।
    • जानकारी भरने के बाद Continue विकल्प पर क्लिक करें।
    • आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आए OTP को दर्ज करें और Validate पर क्लिक करें।
    • पेनाल्टी का भुगतान करने के बाद आपका पैन आधार से लिंक हो जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+