बदतर हुए पाकिस्तान के हालात! कार कंपनी Honda ने बंद किया प्लांट

पाकिस्तान स्थित कार कंपनी होंडा ने सप्लाई चैन में दिक्कत की वजह से कंपनी को प्लांट पर ताला लगाने का फैसला किया है।

Pakistan honda announced plant shutdown due to current economic crisis

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। पहले से कर्ज में डूबे पाकिस्तान को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। अब ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा ने अपना पाकिस्तान स्थित प्लांट बंद करने का ऐलान कर दिया है। कार कंपनी होंडा एटलस कार्स पाकिस्तान (एचएसीपी) ने पाकिस्तान में अपना प्लांट बंद करने का ऐलान किया है। कंपनी ने इस फैसले के पीछे की वजह पाकिस्तानी रुपए का अवमूल्यन और हाई टैक्स बताया है।

होंडा एटलस कार्स ने बुधवार को कहा कि, वह प्रमुख मुद्रा अवमूल्यन और बजट में उच्च करों के कारण अपने संयंत्र को बंद कर देगी। कंपनी का कहना है कि प्लांट 9 मार्च से 31 मार्च 2023 तक बंद रहेगा। जियो न्यूज के मुताबिक, वाहन निर्माता ने पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज को भेजे गए एक नोटिस में कहा है कि कंपनी की सप्लाई चैन में रुकावट आने के कारण प्लांट बंद करने का फैसला लेना पड़ा है। वह उत्पादन जारी नहीं रख पाएगी और शेष महीने के लिए संयंत्र को बंद रखेगी।

होंडा ने कहा है कि उसकी उसकी सप्लाई चैन गंभीर रूप से बाधित है, जिसके कारण कंपनी ने यह निर्णय लिया है। कंपनी ने कहा कि, पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इससे बाहर निकाने के लिए वहां की सरकार ने CKD (कंप्लीटली नॉक-डाउन) किट, कच्चे माल के आयात के लिए LCs (लेटर ऑफ क्रेडिट) पर रोक लगाने और विदेशी भुगतान को रोकने सहित कड़े उपायों का सहारा लिया। इससे कंपनी की सप्लाई चैन बुरी तरह प्रभावित हुई है।

कंपनी के मुताबिक, जब प्लांट तक कच्चा माल ही नहीं पहुंच पाएगा, तो प्रोडक्शन कैसे होगा। इसलिए कंपनी ने 9 मार्च से 31 मार्च तक अपने प्लांट को बंद रखने का फैसला किया है। इससे पहले टोयोटा मोटर्स, पाकिस्तान सुजुकी समेत कई वाहन निर्माता कंपनियों को समय-समय पर अपने प्लांट बंद करने पड़े हैं। साथ ही कंपनियों ने अपने CKD मॉडलों की कीमतों में भी वृद्धि की है। जिससे लोगों को गाड़ियां काफी मंहगी पड़ रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान का ऑटो उद्योग प्रमुख रूप से आयात पर निर्भर है। यह अब मुद्रा अवमूल्यन के बाद विनिमय दर संकट के बीच फंस गया है और क्रेडिट पत्र जारी करने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। सेंट्रल बैंक का विदेशी मुद्रा भंडार 3.8 बिलियन अमरीकी डॉलर है जो एक महीने के आयात के लिए पर्याप्त नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+