कोरोना ने छीन लिया एक और सितारा, पद्म भूषण पंडित राजन मिश्रा का दिल्ली में निधन

कोरोना ने छीन लिया एक और सितारा, पद्म भूषण पंडित राजन मिश्रा का दिल्ली में निधन

नई दिल्ली, अप्रैल 23। कोरोना महामारी ने एक और सितारे को हमसे छीन दिया। शास्त्रीय संगीत जगत में मशहूर राजन-साजन मिश्र की जोड़ी को इस कोरोना महामारी से तोड़ दिया। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक और पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित पंडित राजन मिश्र का रविवार को निधन हो गया। वो दिल्ली के सेंट स्टीफेंस अस्पताल में भर्ती थे।

 Padma Bhushan Pandit Rajan Mishra passes away due to a heart attack in Delhi, confirms his family member
रविवार को उनके निधन की खबर आते ही लोग दुख में डूब गए। पंडित राजन मिश्रा कोरोना से पीड़ित थे। उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के सेंट स्टीफेंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक रविवार शाम को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।

उनके निधन पर कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने ट्विट कर लिखा कि " आज देश का गौरव , पद्म भूषण से सम्मानित श्री पंडित राजन मिश्रा को हम ने खो दिया। वो कोरोना से संक्रमित थे । लाख कोशिशों के बावजूद दिल्ली में उनको ICU में बेड नहीं मिल सका। मन बहूत व्यथित है । विनम्र श्रद्धांजलि।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+