Core Sector Growth: मार्च 2023 में कोर सेक्टर की ग्रोथ में छाई सुस्ती, 5 महीने में सबसे धीमी

Core Sector Growth: भारत में 8 सेक्टर्स को कोर सेक्टर माना जाता है। जिनमें कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली शामिल हैं।

Core Sector Growth

आठ बुनियादी ढांचा क्षेत्रों के उत्पादन ने मार्च 2023 में 3.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो पांच महीनों में सबसे धीमी है। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है। कोर सेक्टर्स का आउटपुट फरवरी 2023 में 7.2 फीसदी और एक साल पहले के महीने में 4.8 फीसदी बढ़ा था। पिछला निचला स्तर अक्टूबर 2022 में 0.7 प्रतिशत था।

इस साल मार्च में कच्चे तेल के उत्पादन में 2.8 प्रतिशत, बिजली में 1.8 प्रतिशत और सीमेंट में 0.8 प्रतिशत की गिरावट आई थी। वहीं, कोयला उत्पादन में 12.2 फीसदी, फर्टिलाइजर्स में 9.7 फीसदी, स्टील में 8.8 फीसदी, प्राकृतिक गैस में 2.8 फीसदी और रिफाइनरी उत्पादों में 1.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आठ बुनियादी ढांचा क्षेत्रों - कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली - की विकास दर वित्त वर्ष 23 में 7.6 प्रतिशत रही, जो 2021-22 में दर्ज 10.4 प्रतिशत से कम थी। औद्योगिक उत्पादन के समग्र सूचकांक (आईआईपी) में कोर सेक्टर या प्रमुख बुनियादी ढांचा उद्योगों का भारांक 40.27 प्रतिशत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+