मोची को IT ने भेजा नोटिस, कहा- खाते में जमा किए 10 लाख रुपए

'मैं मुश्किल से रोज 200 रुपए कमाता हूं, तो इतने सारे पैसे कैसे जमा कर सकता हूं। नोटिस ने मुझे इतना डरा दिया कि मैं आत्महत्या करने की सोचने लगा।'

नई दिल्ली। शनिवार को आयकर विभाग ने एक मोची को नोटिस भेजा है। आयकर विभाग के अनुसार यह नोटिस उसे इसलिए दिया गया है क्योंकि उसने नोटबंदी के दौरान अपने खाते में 10 लाख रुपए जमा किए थे।

मोची ने नकारा

मोची ने नकारा

अब आयकर विभाग ने इस मोची को नोटिस देकर पूछा है कि आखिर वह पैसे उसके पास आए कैसे। हालांकि, उस मोची ने इस बात से साफ मना कर दिया है कि उसने अपने खाते में 10 लाख रुपए जमा कराए हैं। उल्टा वह भी इस खबर से काफी चौंक गया है और सोच रहा है कि आखिर यह सब क्या हो रहा है। ये भी पढ़ें- आप भी मिलना चाहते हैं देश के प्रधानमंत्री से तो ये है सही तरीका, हो सकती है मुलाकात

क्या कहा मोची ने?

क्या कहा मोची ने?

मनसुख मकवाना (55) नाम के ये मोची अहमदाबाद में जूनागढ़ के एमजी रोड पर जूतों की मरम्मत करते हैं। मकवाना ने कहा- मैं सकते में हूं। मैंने पूरी जिंदगी इतना पैसा नहीं कमाया। मैं मुश्किल से रोज 200 रुपए कमाता हूं, तो इतने सारे पैसे कैसे जमा कर सकता हूं। नोटिस ने मुझे इतना डरा दिया कि मैं आत्महत्या करने की सोचने लगा।

विधायक ने भी की मोची से मुलाकात

विधायक ने भी की मोची से मुलाकात

मकवाना पास के ही चिंबावाड़ी गांव में रहते हैं। पिछले 25 सालों से वह जूनागढ़ शहर में एक ही जगह पर मोची का काम कर रहे हैं। उनका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है, जो एक जन धन खाता है। जूनागढ़ के विधायक महेंद्र मशरू ने भी मकवाना से मिलकर यह कहा है कि हो सकता है आयकर विभाग की तकनीकी गलती से यह नोटिस उन्हें मिला हो। महेंद्र ने दावा किया है कि मकवाना के खाते में कोई संदिग्ध लेन-देन होने का सबूत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह मकवाना के साथ आयकर विभाग भी जाएंगे। ये भी पढ़ें- SBI इन 7 चीजों के ले रहा है पैसे, संभल कर रहें वरना पछताएंगे

करीब 9 लाख हैं संदिग्ध

करीब 9 लाख हैं संदिग्ध

आयकर विभाग ने नोटबंदी के जांच के बाद करीब 18 लाख खाताधारकों में से लगभग आधे लोगों को संदिग्ध की श्रेणी में रखा है। हालांकि, अभी इन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नई कर छूट योजना का समय समाप्त हो जाने यानी 31 मार्च के बाद की जाएगी। आपको बता दें कि आयकर विभाग ने नोटबंदी के दौरान पांच लाख रुपए से अधिक अपने बैंक खाते में जमा करने वाले करीब 18 लाख खाताधारकों की जांच की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+