डाउनलोडिंग स्पीड के मामले में रिलायंस जियो ने सभी को पछाड़ा, बना नंबर-1
टेलिकॉम रेगुलेटर ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक इंटरनेट स्पीड के मामले में रिलायंस जियो ने सबको पछाड़ दिया है और नंबर -1 का स्थान प्राप्त कर लिया है।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो से जुड़ी एक ऐसी खबर आ रही है, जिसे सुनकर हर रिलायंस जियो के ग्राहक को खुशी होगी। मुफ्त सुविधाएं लेकर बाजार में आए रिलायंस जियो ने पहले तो टेलिकॉम कंपनियों के बीच प्राइस वॉर की स्थिति पैदा कर दी, जिससे ग्राहकों को खूब फायदा हुआ। अब फिर से रिलायसं जियो ग्राहकों के लिए फायदे का सौदा बनना जा रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ है कि रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए यह खुशी की खबर बन गई है। ये भी पढ़ें- SBI इन 7 चीजों के ले रहा है पैसे, संभल कर रहें वरना पछताएंगे

डेटा स्पीड में सबको पछाड़ा
टेलिकॉम रेगुलेटर ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक इंटरनेट स्पीड के मामले में रिलायंस जियो ने सबको पछाड़ दिया है और नंबर -1 का स्थान प्राप्त कर लिया है। इससे पहले कई दिग्गज कंपनियां जियो से भी तेज इंटरनेट स्पीड दे रही थीं, लेकिन अब रिलायं जियो सबसे आगो हो गया है। ये भी पढ़ें- जियो के समर सरप्राइज ऑफर में तीन नहीं चार महीने तक सब कुछ मिलेगा मुफ्त!

आइडिया और एयरटेल से दोगुनी स्पीड
ट्राई ने कहा है कि रिलायंस जियो की स्पीड आइडिया और एयरटेल जैसी टेलिकॉम कंपनियों की स्पीड से दोगुनी रही है। ट्राई के अनुसार फरवरी महीने में रिलायंस जियो नेटवर्क पर डाउनलोडिंग स्पीड 16.48 एमबीपीएस रही है। हालांकि, जनवरी में यह 17.42 एमबीपीएस थी और अब घट गई है, लेकिन इसके बावजूद जियो ने सभी को पछाड़ कर पहला स्थान प्राप्त कर लिया है। ये भी पढ़ें- 303 नहीं सिर्फ 253 रुपए में ही जियो हो जाएगा 3 महीने के लिए फ्री, ये है एक्टिवेट करने का सही तरीका

क्यों है खुशखबरी
दरअसल, रिलायंस जियो की तरफ से अभी तक सारी सेवाएं मुफ्त में दी जा रही थीं और इसी बीच खराब नेटवर्क भी बहुत सारी शिकायतें आ रही थीं। ऐसे में रिलायंस जियो का अन्य टेलिकॉम कंपनियों से बेहतर होना ये दिखाता है कि मुफ्त में ही ग्राहकों को प्रीमियम सुविधाएं मिल रही हैं। माना जा रहा है कि अब रिलायंस जियो का नेटवर्क और अधिक अच्छा हो जाएगा, क्योंकि अब जियो ने चार्ज लेना शुरू कर दिया है और लोग इंटरनेट का इस्तेमाल भी सोच समझकर करेंगे। ये भी पढ़ें- रिलायंस जियो डीटीएच की तस्वीरें हुईं लीक, कुछ ऐसा दिखता है ये

5 मिनट से भी कम में मूवी डाउनलोड
अगर फरवरी में रिलायंस जियो की डाउनलोडिंग स्पीड की बात की जाए, तो कंपनी की तरफ से इतनी स्पीड ऑफर की जा रही थी कि 5 मिनट से भी कम में ही पूरी मूवी डाउनलोड की जा सकती है। आपको बताते चलें कि देश में सबसे तेज नेटवर्क देने को लेकर रिलायंस जियो और एयरटेल में विवाद है। दोनों का ही दावा है कि वे सबसे तेज स्पीड देते हैं, लेकिन ट्राई के ये आंकड़े रिलायंस जियो को सही बता रहे हैं। ये भी पढ़ें- रसोई गैस हुई 5.57 रुपए महंगी, बिना सब्सिडी वालों को सरकार ने दी राहत

अन्य कंपनियों की कितनी रही स्पीड?
डाउनलोडिंग स्पीड के हिसाब से रिलायंस जियो के बाद नंबर आता है आइडिया का, जिसकी स्पीड 8.33 एमबीपीएस रही। वहीं इसके बाद तीसरे नंबर पर रहा एयरटेल, जिसने 7.66 एमबीपीएस की स्पीड दी। वोडाफोन इस रेस में 5.66 एमबीपीएस की स्पीड के साथ चौथे स्थान पर रहा। वहीं पांचवे नंबर पर बीएसएनएल रहा, जिसने 2.89 एमबीपीएस की स्पीड दी। इसके अलावा रिलायंस कम्युनिकेशन्स की स्पीड 2.67 एमबीपीएस, टाटा डोकोमो की स्पीड 2.67 एमबीपीएस और एयरसेल की स्पीड 2.01 एमबीपीएस रही। ये भी पढ़ें- सरकार ने लिया 2000 और 500 के नोट से जुड़ा एक बड़ा फैसला, हर 3-4 साल में बदलेंगे सुरक्षा फीचर्स












Click it and Unblock the Notifications