सिर्फ 1 रुपए में मिलेगा रेडमी नोट 4, श्याओमी ला रही है Mi Fan Festival 2017
श्याओमी की तरफ से इस फेस्टिवल का आयोजन 6 अप्रैल को किया जा रहा है। इसका आयोजन ऑनलाइन होगा। 6 अप्रैल को सुबह 10 बजे से यह सेल शुरू होगी, जिसके तहत आपको एक से बढ़कर एक ऑफर्स मिलेंगे।
नई दिल्ली। श्याओमी की तरफ से हर साल एमआई फैन फेस्टिवल (Mi Fan Festival) का आयोजन किया जाता है। इस साल भी कंपनी इस फेस्टिवल का आयोजन कर रही है और इसके तहत कंपनी अपने ग्राहकों को शानदार ऑफर्स दे रही है। ये भी पढ़ें- जियो के सभी ग्राहक मनाएंगे जश्न, ये खबर ही कुछ ऐसी है

कब है ये फेस्टिवल?
कंपनी की तरफ से इस फेस्टिवल का आयोजन 6 अप्रैल को किया जा रहा है। इसका आयोजन ऑनलाइन होगा। 6 अप्रैल को सुबह 10 बजे से यह सेल शुरू होगी, जिसके तहत आपको एक से बढ़कर एक ऑफर्स मिलेंगे। ये भी पढ़ें- SBI इन 7 चीजों के ले रहा है पैसे, संभल कर रहें वरना पछताएंगे

कहां आयोजन होगा इस फेस्टिवल का?

क्या मिलेंगे ऑफर्स?
कंपनी के इस फेस्टिवल में सिर्फ 1 रुपए की कीमत पर रेडमी नोट 4 की फ्लैश सेल आयोजित की जाएगी, जो 6 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। ये फोन 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले होंगे। इसकी कीमत 9999 रुपए है। इसी तरह सिर्फ 1 रुपए में ही दोपहर 2 बजे से एमआई बैंड 2 और एमआई पावरबैंक (10,000 mAh) भी खरीदा जा सकता है। ये भी पढ़ें- 303 नहीं सिर्फ 253 रुपए में ही जियो हो जाएगा 3 महीने के लिए फ्री, ये है एक्टिवेट करने का सही तरीका

और क्या-क्या मिलेगा?
यह फेस्टिवल सिर्फ एक दिन के लिए आयोजित किया जाएगा। एक दिन के इस फेस्टिवल में कंपनी की वेबसाइट या फिर एमआई स्टोर ऐप के जरिए रेडमी 4ए, रेडमी 3एस प्राइम, एमआई5 और एमआई मैक्स प्राइम को भी खरीदा जा सकेगा। आपको बता दें कि रेडमी 4ए का रोज गोल्ड वेरिएंट भी इसी फेस्टिवल में बिकेगा। ये भी पढ़ें- रिलायंस जियो डीटीएच की तस्वीरें हुईं लीक, कुछ ऐसा दिखता है ये

ये मिलेंगे डिस्काउंट
- 349 रुपए के सॉफ्ट केस पर 100 रुपए का डिस्काउंट।
- 24,999 रुपए के एमआई 5 पर 2000 रुपए का डिस्काउंट।
- एमआई प्रोटेक्ट एक्सिडेंटल कवरेज प्लान पर 200 रुपए का डिस्काउंट।
- 19,999 रुपए के एमआई मैक्स प्राइम 0% ब्याज पर ईएमआई पर खरीदा जा सकता है।
- एमआई एयर प्यूरिफायर 2 और एमआई एयर प्यूरिफायर फाइलर पर 500 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा।
- एमआई वीआर प्ले सिर्फ 100 रुपए में मिलेगा।
- एमआई इन-ईयर हेडफोन्स प्रो पर 100-200 रुपए तक का डिस्काउंट। ये भी पढ़ें- रसोई गैस हुई 5.57 रुपए महंगी, बिना सब्सिडी वालों को सरकार ने दी राहत












Click it and Unblock the Notifications