Oppo F9 Pro ने 2000 रुपए घटाई कीमत, जानिए कहां से खरीद सकते हैं

Oppo F9 Pro ने 2000 घटाई कीमत,जानिए कहां से खरीद सकते हैं

नई दिल्ली। स्मार्टफोन की दुनिया में कम वक्त में बड़ा ब्रांड बनने वाली मोबाइल कंपनी Oppo F9 Pro ने अपने स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। ओप्पो एफ 9 प्रो स्मार्टफोन की कीमत में 2000 रुपए की गई है। स्मार्टफोन में की गई इस कटौती का लाभ आपको केवल कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन स्टोर पर मिलेगा।

 ओप्पो एफ9 प्रो फोन की कीमत घटाई

ओप्पो एफ9 प्रो फोन की कीमत घटाई

कंपनी ने ओप्पो एफ9 प्रो लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत में कटौती की है। फोन की कीमत 2000 रुपए तक घटाई गई है। 2000 रुपए की कटौती के बाद ओप्पो एफ 9 प्रो की कीमत 21,990 रुपए से कम होकर 19,990 रुपए हो गई है। आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले साल अगस्त में ही ओप्पो एफ9 प्रो फोन भारत में लॉन्च किया था।

 फोन की खासियत

फोन की खासियत

ओप्पो एफ9 प्रो फोन में कंपनी वी शेप का वाटर ड्रॉप नॉच दिया है। फोन में 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा के साथ-साथ वीओओसी चार्जिंग का सपोर्ट भी है। इस फोन में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है। इसमें 19.5:9 रेशियो के साथ आता है। ये डिवाइस मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर पर काम करता है, जो 6 जीबी रैम के साथ आता है। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा है, जिसमें एक 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडर लेंस मौजूद है। स्मार्टफोन में 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो वीओओसी फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ आती है। स्मार्टफोन के रियर साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

 कहां कम कीमतों पर मिलेगा फोन

कहां कम कीमतों पर मिलेगा फोन

ओप्पो एफ 9 प्रो स्मार्टफोन अगर आप सस्ती कीमत पर खरीदना चाहते हैं तो आपको अमेजन और पेटीएम मॉल पर ये 19,990 रुपए में मिल रहा है। हालांकि फ्लिपकार्ट पर ये स्मार्टफोन अभी भी 21,990 रुपए में ही मिल रहा है। इससे पहले कंपनी ने दिसंबर में भी इस फोन की कीमत में 2000 रुपए की कटौती की थी। तब फोन की कीमत 21,990 रुपए कर दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+