2000 के नोट बदलने के लिए बचा सिर्फ 1 महीना, 16 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, जल्द करें ये काम

भारतीय रिज़र्व बैंक ने 19 मई 2023 को दो हजार के नोट को सर्कुलेशन से बाहर किया था, साथ ही यह भी कहा था कि ये नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। आज से दो हजार रुपये के नोटों को बदलने के लिए एक महीने का समय बचा है।

आरबीआई ने यह सुनिश्चित करने के लिए चार महीने की अवधि दी थी कि इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जनता को पर्याप्त समय मिले। सर्कुलेशन से बाहर किए गए 2000 रुपये के नोटों को 30 सितंबर 2023 तक बदला जा सकता है।

Only a month left to exchange Rs 2,000 notes

आरबीआई के मुताबिक, एक व्यक्ति एक बार में 20 हजार रुपये तक की सीमा तक बिना कोई फॉर्म या मांग पर्ची भरे नोट को बदल सकता है। 2000 के नोट बदलने के लिए सितंबर का महीना आखिरी महीना है।

आरबीआई की छुट्टियों की सूची के अनुसार सितंबर महीने में कई बैंक हॉलीडेज हैं। जिन लोगों ने अभी तक 2000 हजार के नोट जमा नहीं किए है, वह अपने-अपने राज्य में बैंक की छुट्टियों को देखते हुए बचे हुए नोट को बैंक जाकर बदल लें।

भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की सूची के अनुसार, सितंबर में भारत के विभिन्न राज्यों में रविवार, दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार सहित 16 बैंक छुट्टियां होंगी। लिहाजा जिन लोगों के पास अभी 2000 के नोट बचे हैं। वह जल्द से जल्द नजदीकी बैंक शाखा में जाकर अपने नोट बदल लें।

सितंबर 2023 की राज्यवार बैंक अवकाश सूची:

  • 6 सितंबर 2023: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी- उड़ीसा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, बिहार में बैंक बंद हैं।
  • 7 सितंबर, 2023: जन्माष्टमी (श्रावण वीडी-8) और श्री कृष्ण अष्टमी: गुजरात, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में बैंक बंद हैं।
  • 18 सितंबर, 2023: वरसिद्धि विनायक व्रत और विनायक चतुर्थी: कर्नाटक और तेलंगाना में बैंक बंद हैं।
  • 19 सितंबर, 2023: गणेश चतुर्थी- गुजरात, महाराष्ट्र, उड़ीसा, तमिलनाडु और गोवा में बैंक बंद हैं।
  • 20 सितंबर, 2023: गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) और नुआखाई: उड़ीसा और गोवा में बैंक बंद हैं।
  • 22 सितंबर, 2023: श्री नारायण गुरु समाधि दिवस- केरल में बैंक बंद हैं।
  • 23 सितंबर, 2023: चौथा शनिवार और महाराजा हरि सिंह का जन्मदिन- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद हैं।
  • 25 सितंबर 2023: श्रीमंत शंकरदेव की जयंती- असम में बैंक बंद हैं.
  • 27 सितंबर, 2023: मिलाद-ए-शेरिफ (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन)- जम्मू और केरल में बैंक बंद हैं।
  • 28 सितंबर, 2023: ईद-ए-मिलाद या ईद-ए-मिलादुन्नबी (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन)- गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तनिल नाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली में बैंक बंद हैं। छत्तीसगढ़, झारखंड.
  • 29 सितंबर, 2023: ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद इंद्रजात्रा और शुक्रवार- सिक्किम, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+