Paytm ने काम करना किया बंद, यूजर्स ने सोशल मीडिया पर दी गालियां
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम की चांदी हो गई। कैश की किल्लत में बड़ी तादात में लोगों ने पेटीएम का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया और फिर ये धीरे-धीरे लोगों की आदत बन गई। दिसंबर 2017 तक पेटीएम के 10 करोड़ यूजर्स बन गए, लेकिन अचानक आज सोशल मीडिया पर पेटीएम को गालियां पड़ने लगी। लोगों ने पेटीएम के खिलाफ अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर उतारा।

दरअसल पेटीएम क्रैश होने के वजह से आज पेटीएम ने काम करना बंद कर दिया। पेटीएम के फंक्शन बंद होने से यूजर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पेटीएम की आदत की वजह से जो लोग कैश और कार्ड लेकर चलना छोड़ भूल गए थे उनकी परेशानी तो और भी ज्यादा बड़ी थी।
यूजर्स ने ट्विटर पर पेटीएम से जुड़ी दिक्कत के स्क्रीन शॉट्स साझा करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। पेटीएम ऐप की सेवा बाधित होने से लोगों को भुगतान करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस परेशानी की वजह का पता अभी तक नहीं चल सका है।
ये दिक्कत किस वजह से है अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। लोगों को पेटीएम ऐप में इरर मैसेजके साथ सेवा बाधित की जानकारी मिल रही है। ऐसे में लोगों ने कंपनी पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए पेटीएम की वजह से हुई अपनी परेशानी का जिक्र किया।












Click it and Unblock the Notifications