Myntra के सीईओ के घर में 1 करोड़ की चोरी, ये सब हुआ गायब
बेंगलुरु। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी मिंत्रा के सीईओ अनंत नारायण के घर में 1 करोड़ रुपए की चोरी हो गई है। इस मामले में पुलिस मिंत्रा के सीईओ के घर में काम करने वाले 5 लोगों से पूछताछ कर रही है। उनके घर से 1 करोड़ रुपए के सोने और हीरे के जेवर चोरी हो गए हैं। इस मामले में अनंत ने बुधवार को बेंगलुरु के कबन पार्क पुलिस को इस चोरी की शिकायत की है। यह चोरी अनंत के लावेल्ले रोड (बेंगलुरु) पर स्थित घर से हुई है।

ये चीजें हुईं चोरी
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मिंत्रा के सीईओ के घर से 7 डायमंड नेकलेस, 24 जोड़े कान की बालियां, 6 सोने के कंगन, चार डायमंड ब्रेसलेट और सोने के कुछ अन्य जेवर चोरी हुए हैं। अनंत ने कहा- हमने ज्वैलरी को आखिरी बार 30 अगस्त को देखा था और जब हमने 6 सितंबर को सुबह 8.15 बजे दोबारा चेक किया तो हमें ज्वैलरी नहीं मिली। चोरी हुई चीजों की कीमत 1 करोड़ रुपए है।
इन 5 लोगों से हो रही है पूछताछ
इस घटना का पता तब चला जब परिवार के लोग एक समारोह में जाने के लिए तैयार हो रहे थे। जैसे ही उन्होंने ज्वैलरी वाली अलमारी खोली तो देखा कि ज्वैलरी गायब है। अनंत ने अपने ही घर में काम करने वाले दो आदमी और तीन महिलाओं पर चोरी का शक जताया है, जिसे बाद से पुलिस इन पांचों लोगों से पूछताछ कर रही है। इन पांच लोगों के नाम भवानी मुप्पुदाथी, अनीता समुनंत, गोपीनाथ शास्त्री, आरोग्य दास और ईसाई मैथी है।












Click it and Unblock the Notifications