NSE हेराफेरी मामला: दिल्ली-गुड़गांव में 9 जगहों पर ईडी की छापेमारी

नई दिल्ली, 8 अप्रैल: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में हेराफेरी मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है। इसी के तहत उसने शुक्रवार को दिल्ली और गुड़गांव के 9 जगहों पर छापेमारी की। ये मामला तब का है, जब चित्रा रामकृष्ण एक्सचेंज की सीईओ हुआ करती थीं। सूत्रों के मुताबिक छापेमारी ओपीजी सिक्योरिटीज सहित कुछ एनएसई ब्रोकरों से जुड़े ठिकानों पर की गई है।

raid

दरअसल ईडी का ये मामला 2018 की सीबीआई की FIR पर आधारित है, जहां एक ब्रोकरेज फर्म पर एनएसई पदाधिकारियों के साथ मिलीभगत कर शेयर बाजार में हेरफेर करने का आरोप लगाया गया था। इसी मामले में एक महीने पहले सीबीआई ने चित्रा रामकृष्ण को गिरफ्तार किया था। उनसे पहले 24 फरवरी को चेन्नई में एनएसई के पूर्व समूह संचालन अधिकारी आनंद सुब्रमण्यम की गिरफ्तारी हुई थी।

वहीं 11 फरवरी को चित्रा पर सेबी ने सुब्रमण्यम की नियुक्ति में नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। सेबी के मुताबिक सुब्रमण्यम की नियुक्त और अपने कार्यकाल के कई महत्वपूर्ण निर्णय चित्रा ने एक अज्ञात योगी के निर्देश पर लिए थे। ये योगी हिमालय में रहते हैं। हालांकि अभी तक योगी की पहचान जांच एजेंसियां नहीं कर पाई हैं। कुछ रिपोर्ट में ये संकेत मिले हैं कि ये योगी कोई और नहीं बल्कि सुब्रमण्यम खुद हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+