बंद हो रहे हैं ATM, वित्त वर्ष 2017-18 में 10,000 कम हुई ATM की संख्या, RBI की रिपोर्ट में खुलासा
नई दिल्ली। देश में एटीएम की संख्या में लगातार कमी आ रही है। बैंक एटीएम को बंद कर रहे हैं। वित्त वर्ष 2017-18 में देशभर में 10,000 एटीएम कम हो गए। ये खुलासा RBI की रिपोर्ट में हुआ है। रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2017-18 में देशभर में 10000 एटीएम बंद कर दिए गए, जिसके बाद एटीएम की संख्या 2.07 लाख पर आ गई है।

वित्त वर्ष 2017-18 में सरकारी बैंकों के एटीएम की संख्या 1.48 लाख से कम होकर 1.45 लाख हो गई तो वहीं प्राइवेट बैंकों के एटीएम की संख्या 58,833 से बढ़कर 60,145 पर पहुंच गई। रिपोर्ट के मुताबिक अप्रेल से अगस्त तक एटीएम की संख्या और कम होकर 2.04 लाख पर आ गई। इस कमी के पीछे की असली वजह लोगों में डिजिटल तरीके के इस्तेमाल में बढ़ोतरी होना है। प्वाइंट ऑफ सेल टर्मिनलों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी और डिजिटल तरीकों के इस्तेमाल में बढ़ोतरी की वजह से ये कमी आई। एकीकृत भुगतान इंटरफेस के जरिये कुल 1,090 अरब रुपए के 91.5 करोड़ लेनदेन हुए है।












Click it and Unblock the Notifications