Fuel Rates: आम आदमी को राहत, नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज के रेट
नई दिल्ली, 18 अप्रैल। तेल कंपनियों ने आज भी आम आदमी को राहत दी है, आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं, ये लगातार तीसरा दिन है, जब तेल के दाम घटे या बढ़े नहीं हैं। इससे पहले गुरुवार को पेट्रोल के दामों में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी, जबकि इससे पहले 30 मार्च को पेट्रोल के दाम में 22 पैसे की और डीजल के दाम में 23 पैसे की कटौती हुई थी। मालूम हो कि नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : पेट्रोल 90.40 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 96.83 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 90.62 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 92.43 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 93.43 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 96.77 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 92.74 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 88.72 रुपये प्रति लीटर
ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 80.73 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 87.81 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 83.61 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 85.75 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.60 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 89.20 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 85.97 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 81.13 रुपये प्रति लीटर
ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।
राहुल गांधी ने कसा था तंज, कहा-पीएम करें चर्चा
पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर हाल ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसा था, उन्होंने ट्विटर पर एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होती बताई गई थीं, इस खबर के साथ राहुल ने लिखा कि केंद्र सरकार की टैक्स वसूली के कारण गाड़ी में तेल भराना किसी इम्तहान से कम नहीं, फिर PM इस पर चर्चा क्यों नहीं करते?












Click it and Unblock the Notifications