क्या मोदी सरकार ने लगा दिया है प्याज पर प्रतिबंध? केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया जवाब

प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध की अटकलों के बीच केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने इसपर स्थिति को साफ करते हुए कहा कि भारत में प्याज निर्यात पर कोई पाबंदी नहीं है। सिर्फ प्याज के बीज के निर्यात पर रोक है।

piyush goyal

प्याज के निर्यात पर पाबंदी की जिस तरह से खबरें सामने आई उसके बाद केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने इन खबरों को सिरे से खारिज किया है। पीयूष गोयल ने कहा कि भारत में प्याज के निर्यात पर किसी भी तरह की कोई पाबंदी नहीं है। मौजूदा वित्त वर्ष 2022-23 में 52.38 करोड़ डॉलर का प्याज पिछली तीन तिमाही में निर्यात किया गया है। वाणिज्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि प्याज के निर्यात पर कोई पाबंदी नहीं है, सिर्फ प्याज के बीज के निर्यात पर पाबंदी है।

गौर करने वाली बात है कि दिसंबर 2022 तक प्याज के निर्यात में रिकॉर्ड 50 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। अप्रैल और दिसंबर के बीच निर्यात में 16.3 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। दरअसल एनसीपी नेता सुप्रिया सुलेन ने ट्वीट करके प्याज के निर्यात को लेकर सवाल खड़ा किया था, जिसके जवाब में पीयूष गोयल ने ट्वीट करके इसपर सफाई दी है। जुलाई-दिसंबर 2022 के बीच हर महीने प्याज के निर्यात में बढ़ोत्तरी हुई है, हर महीने निर्यात 40 मिलियन डॉलर को पार कर रहा है।

पीयूष गोयल ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा जिस तरह से नीतियों मे सुधार किया गया है उससे किसानों को काफी लाभ हो रहा है। किसानों को अपनी प्याज की पैदावार बढ़ाने में मदद मिल रही है। महाराष्ट्र को इस बात पर गर्व है कि वह देश में प्याज का सबसे बड़ा निर्यात प्रदेश है। बता दें कि सरकार 2.5 लाख मीट्रिक टन प्याज का भंडार मार्केट में मांग बढ़ने की स्थिति के लिए रखा है। प्याज के दामों में सितंबर से दिसंबर माह में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है, यही वजह है कि सरकार की ओर से बफर स्टॉक बाजार में भेजा जाता है ताकि कीमतों को नियंत्रित रखा जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+