नितिन गडकरी का बड़ा दावा, कहा- अगले 5 सालों में भारत में पेट्रोल हो जाएगा बैन
नितिन गडकरी ने कहा- 5 सालों में भारत में पेट्रोल हो जाएगा बैन
नई दिल्ली। केंद्रीय परिवहन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगले पांच सालों में भारत में पेट्रोल बैन हो जाएंगे। देश में जहां लोग तेल की बढ़ती कीमतों से परेशान है तो वहीं केंद्रीय मंत्री के बयान से हैरान हो रहे हैं। दरअसल शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत में आने वाले पांच सालों में देश में पेट्रोल समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में भारत में पेट्रोल पर बैन लगा दिया जाएगा।

गडकरी के इस बयान को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के फ्यूचर से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल नितिन गडकरी हमेशा से इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर जोर देते रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार भी इलेक्ट्रिक वाहनों को खूब प्रमोट कर रही है। नितिन गडकरी के इस बयान से अंदेशा लगाया जा रहा है कि आने वाले सालों में सरकार इन इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स पर और जोर देगी।
दरअसल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महाराष्ट्र के अकोला में डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे। इस समारोह में उन्होंने पेट्रोल के अन्य विकल्पों की बात की। उऩ्होंने कहा कि भारत में गाड़ियों में बायो-एथेनॉल का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एथेनॉल के इस्तेमाल के सरकार के फैसले से देश ने 20000 करोड़ रुपए सालाना की बचत की है। उन्होंने कहा वो दिन दूर नहीं जब गाड़ियां ग्रीन हाइड्रोजन, एथेनॉल और सीएनजी पर चलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन को कुएं में तैयार किया जा रहा है। इस ग्रीन हाइड्रोजन को को महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। इसकी कीमत 70 रुपए प्रति किलोग्राम तक होती है। उन्होंने किसानों को अन्न दाता बनने के बजाए ऊर्जा दाता बनने को कहा।












Click it and Unblock the Notifications