निर्मला सीतारमण बोलीं- बैंक ज्यादा पैसा देने के लिए NBFC के साथ काम कर रहे हैं

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमने बैंको से सार्वजनिक लोन बढ़ाने तको कहा है, जो कि अर्थव्यवस्था को ताकत देने के लिए जरूरी कदम है। उन्होंने आगे कहा कि बैंको को एमएसएमई को अधिक लोन देने के लिए प्रोत्साहित किया। एमएसएमई को कई भारतीय सेक्टरों की रीढ़ माना जाता है। उन्होंने कहा कि बैंक सार्वजनिक ऋण को बढ़ावा देने के तरीकों पर एनबीएफसी के साथ काम कर रहे हैं।

Nirmala Sitharaman says Finance Ministry encourages banks to increase public lending

वित्त मंत्री ने कहा कि देश के 200 जिलों में अब से 29 सितंबर के बीच बैंक इकठ्ठा होंगे। वहां वो एनबीएफसी और खुदरा कर्जदारों के साथ खुली बैठक करेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि एसे ही 10 से 15 अक्टूबर के बीच अगले 200 जिलों में बैंक इकठ्ठा होकर एनबीएफसी और खुदरा कर्जदारों के साथ खुली बैठक करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमने बैंकों के साथ नकदी की स्थिति की समीक्षा की। हीं, कुछ गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की पहचान की गयी है जिन्हें बैंक कर्ज दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि कई को ये सुविधा दी गई है और कई पाइपलाइन में हैं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अर्थव्यवस्था में आई सुस्ती को दूर करने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने शनिवार को 60 प्रतिशत तक पूरे हो चुके निर्माणाधीन आवासीय परियोजनाओं का काम पूरा करने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की विशेष सुविधा देने की घोषणा की थी। साथ ही इतनी ही राशि निजी क्षेत्र से जुटायी जाएगी, इसकी भी जानकारी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+