शेयर बाजार में उछाल, रिकॉर्ड स्तर पर निफ्टी और सेंसेक्स
मुंबई। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए खुशखबरी है सेंसेक्स और निफ्टी ने ऊंचाई का नया रिकॉर्ड बना दिया है। निफ्टी ने कारोबारी सत्र में 8382.05 का रिकॉर्ड ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है तो सेंसेक्स 28027.96 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने में सफल रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी हो रही है।

शेयर बाजार की इस उछाल से बाजार से जुड़े दिग्गजों में खुशी लहर दौड़ गई है। फिलहाल खबर है कि बीएसई का तीस शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 134 अंक यानि 0.5 फीसद की बढ़त के साथ 28002 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 40 अंक यानि 0.5 फीसद चढ़कर 8377.3 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इनमे आई मजबूती
बाजार में सन फार्मा, कोल इंडिया, बीएचईएल, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईटीसी और एचयूएल जैसे दिग्गज शेयरों में 2.9-1.4 फीसद की मजबूती आई है।
उछाल
मिडकैप शेयरों में जेपी इंफ्रा, गुजरात स्टेट पेट्रो, जेट एयरवेज, ग्रीव्ज कॉटन और एडेलवाइस सबसे ज्यादा 5.9-3.5 फीसद तक उछले हैं। स्मॉलकैप शेयरों में टीवीएस श्रीचक्र, आईएसजीईसी हैवी, अवंति फूड्स, टेक्नो इलेक्ट्रिक और हिमाद्री केमिकल्स सबसे ज्यादा 14-6.5 फीसद तक चढ़े हैं।
आई गिरावट
सिप्ला, एलएंडटी, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, डीएलएफ, टीसीएस और आईसीआईसीआई बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में 1.6-0.4 फीसद की गिरावट हुई है।












Click it and Unblock the Notifications