New Traffic Rule: बदल गया ट्रैफिक का नियम, अब रूल तोड़ना पड़ेगा भारी, जानें क्या हैं नए बदलाव

New Traffic Rule: बदल गया ट्रैफिक का नियम, अब रूल तोड़ना पड़ेगा भारी, जानें क्या है नए बदलाव

नई दिल्ली। ट्रैफिक नियमों में एक बार फिर से बड़ा बदलाव किया गया है। ऐसे में सड़क पर गाड़ी लेकर निकलने से पहले आपको नए ट्रैफिक नियम के बारे में जानकारी होनी चाहिए। ट्रैफिक नियमों में हुए इन बदलावों के बाद अब 15 दिनों के भीतर ही आपको चालान भेज दिया जाएगा। परिवहन मंत्रालय ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी किया है। नई अधिसूचना के मुताबिक राज्य प्रवर्तन एजेंसियों अब ट्रैफिक रूल तोड़ने पर 15 दिनों के भीतर ही रूल तोड़ने वाले वाहन चालकों को नोटिस जारी करेगी।

 बदल गया ट्रैफिक का नियम

बदल गया ट्रैफिक का नियम

परिवहन मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर ट्रैफिक के नए नियम के बारे में जानकारी दी है। नए नियम के तहत अब ट्रैफिक रूल तोड़ने पर 15 दिनों के भीतर ही चालान भेज दिया जाएगा। चालान के निपटान तक इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड रखाना होगा। इस बारे में परिवहन मंत्रालय के ओर से अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक निगरानी और सड़क सुरक्षा के प्रवर्तन के लिए संशोधित मोटर वाहन अधिनियम 1989 के तहत एक अधिसूचना जारी की है। वहीं मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है और लिखा है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने पर 15 दिनों के भीतर इसकी नोटिस संबंधित व्यक्ति के पास भेजी जाएगी।

 इलेक्ट्रॉनिक अप्लाइंस का इस्तेमाल

इलेक्ट्रॉनिक अप्लाइंस का इस्तेमाल

वहीं नए नियम के मुताबिक अब ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जाएगा। जैसे स्पीड कैच करने वाले कैमरे, CCTV कैमरा, स्पीड गन, कैमरा, मोटर के डैशबोर्ड पर लगाने वाला कैमरा, ऑटोमेटिक नंबर प्लेट आदि। इतना ही नहीं अब चालान जारी करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंफोर्समेंट डिवाइस का इस्तेमाल किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के शरीर पर कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों में की गई रिकॉर्डिंग का इस्तमाल शिकायतों के निपटारे के दौरान होगा। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली समेत देश के 132 शहरों की सड़को और हाईवे जंक्शनों पर डिजिटल उपकरणों को लगाया जाएगा।

 इन तरह के ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर होगी वीडियो रिकॉर्डिंग

इन तरह के ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर होगी वीडियो रिकॉर्डिंग

नए नोटिफिकेशन के मुताबिक ट्रैफिक नियम तोड़ने पर रिकार्डिंग अनिवार्य होगी। जिसमें ओवर स्‍पीडिंग, गलत पार्किंग, ड्राइवर की सीट के पीछ वाली सीट पर बैठने का नियम तोड़न पर हेलेट न पहनने पर रेड लाइट जंप करने पर गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल, सीट बेल्ट न पहने पर, नंबर प्लेट की गड़बड़ी जैसे नियमों को तोड़ने पर अब वीडियो रिकॉर्डिंग होगी।

7th Pay Commission: इन कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 28 % हुआ महंगाई भत्ता, एरियर के साथ बढ़कर आएगी सैलरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+