7th Pay Commission: इन कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 28 % हुआ महंगाई भत्ता, एरियर के साथ बढ़कर आएगी सैलरी
7th Pay Commission: इन कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 28 % DA बढ़ोतरी, एरियर के साथ बढ़कर आएगी सैलरी
नई दिल्ली। 7th Pay Commission. उत्तर प्रदेश के सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश की योगी सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते( Dearness Allowance) का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया है। अब यूपी के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी का डीए और डीआर मिलेगा।

कर्मचारियों को तोहफा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधानसभा में प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया। सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया। 1 जुलाई 2021 से यूपी के कर्मचारियों को 28 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। कर्मचारियों को अगले महीने की सैलरी से ये जुड़कर मिलेगा। आपको बता दें कि अभी तक उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 17 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है।

सरकार ने DA में की बंपर बढ़ोतरी
आपको बता दें कि सरकार ने कोरोना महामारी और लॉकडाउन के दौरान आर्थिक बोझ को कम करने के लिए सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी को फ्रीज कर दिया गया। सरकार ने जनवरी 2020, जुलाई 2020 और जनवरी 2021 में महंगाई भत्ते को फ्रीज कर दिया । हालांकि अब सरकार ने ऐलान करते हुए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा कर्मचारियों को दिया है। वहीं कर्मचारियों को अगस्त में मिलने वाली सैलरी में एरियर जुड़कर आएगा।

15 लाख कर्मचारियों को तोहफा
यूपी सरकार के इस तोहफे के बाद प्रदेश के 15 लाख कर्मचारियों के साथ-साथ 12 लाख पेंशनभोगियों को इसका लाभ मिलेगा। हालांकि सरकार पर इसकी वजह से 6500 करोड़ को अतरिक्त बोझ बढ़ेगा। यूपी के अलावा राजस्थान, हरियाणा, जम्मू कश्मीर के कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा मिला है। वहीं केंद्र सरकार ने भी अपने 1 करोड़ सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बढ़ी हुई सैलरी का तोहफा दिया।
Recommended Video
Bank Holiday: आज से अगले 5 दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications