राजस्थान में पांच वर्ष तक के लिए बनाई गई नई स्टार्टअप पॉलिसी
जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने राज्य में नई स्टार्टअप पॉलिसी की घोषणा की है। यह राज्य की पहली स्टार्टअप पॉलिसी है जिसका मकसद राज्य के भावी स्टार्टअप उद्यमियों को आगे बढ़ाना है।

मुख्यमंत्री राजे ने इस पॉलिसी की घोषणा में राज्य में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के राजस्थान स्टार्टअप फेस्ट-2015 के दौरान की। इस दौरान राजे ने देश की अर्थव्यवस्था के लिए स्टार्टअप की अहमियत भी लोगों को बताई।
राजे ने इस दौरान कहा, 'मुझे पूरी उम्मीद है कि यह नीति राज्य के लिए एक अंतर पैदा कर सकेगी। आज कल आसपास कई रोचक चीजें हो रही हैं। स्टार्टअप निश्चित तौर पर कई आयामों से भरा क्षेत्र है।'
राजे ने दौरान राजधानी जयपुर में मौजूद कई वेंचर्स की तारीफ भी की। राजे मानती हैं कि अभी इस दिशा में काफी काम करने की जरूरत है।
यह नई पॉलिसी पांच वर्ष तक के लिए होगी। इसका मकसद राज्य में 50 इनक्यूबेटर्स है और 500 नए स्टार्टअप्स को सपोर्ट करना है। राजस्थान में चल रहे इस कार्यक्रम में 100 अलग-अलग क्षेत्रों के स्टार्टअप से जुड़े करीब 500 लोग शामिल हो रहे हैं।
इवेंट मैनेजमेंट, हेल्थ केयर, प्रॉपर्टी, ऑर्गनिक फार्मिंग जैसे स्टार्टअप्स से जुड़े लोग इस कार्यक्रम में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications