New Rules from 1st Feb 2024: 'पेंशन के नियम से लेकर LPG के दाम तक...' आज से बदल गए ये बड़े नियम
Rules changes from 1st February 2024 in Hindi: हर महीने की पहली तारीख अपने साथ बहुत सारे बदलाव लेकर आती है, जिनके बारे में लोगों को जब पता नहीं होता तो उन्हें बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी तो तगड़ी फाइन भी भरनी पड़ जाती है।

ऐसा ना हो इसलिए यहां हम आपको बताने जा रहे हैं उन बदलावों के बारे में, जो कि आज से लागू हो गए हैं। वैसे भी इस दिन देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2024 का आम बजट पेश किया है, हालांकि अंतरिम बजट होने के कारण आज इसमें कोई बड़ा ऐलान नहीं हुआ है।
नेशनल पेंशन सिस्टम यानी की NPS के बदले नियम
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के तहत पेंशन निकासी के नियमों में 12 जनवरी को बदलाव किया था। जो कि आज से लागू हो गए हैं । नए नियम के तहत NPS अकाउंट होल्डर अपने पेंशन खाते के कंट्रीब्यूशन का 25% तक निकाल सकते हैं।
फंड ट्रांसफर का नियम
अब आपको अगर किसी को पैसा तुरंत ट्रांसफर करना हो तो आप आज से बिना बेनिफिशरी का नाम जोड़े सीधे बैंक अकाउंट में 5 लाख तक का पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं वो भी एक मिनट में, इसके लिए आपको बस बेनिफिशरी का फोन नंबर और अकाउंट नंबर एड करना होगा।
CNG और PNG के रेट
हर महीने की पहली तारीख को CNG और PNG के रेट अपडेट किए जाते हैं इसलिए उम्मीद की जा रही थी कि इस बार भी नए रेट जारी होंगे लेकिन इनमें कोई बदलाव नहीं हुआ।
पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े
तो वहीं मई 2022 से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि इस बार पेट्रोल के रेट को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
LPG के दाम
हर महीने की पहली तारीख को LPG के दाम भी अपडेट किए जाते हैं। आज 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 14 रु बढ़ा दिए गए हैं।हालांकि 14 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बल्क ईमेल
गूगल ने बल्क ईमेल भेजने के लिए प्रमाणीकरण के नियम में बदलाव किया है, जो कि आज से लागू हो जाएगा। इसके तहत अब 5000 मेल को एक साथ भेजना संभव नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications