New Rules from February 2023 : आज से बदल गए ये नियम, सस्ती हो गई CNG, देखें पूरी लिस्ट
बुधवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण साल 2023 का आम बजट पेश करेंगी, उम्मीद की जा रही है कि इस बार का आम बजट आम आदमी के लिए खुशियां लेकर आएगा।

फरवरी में कुछ नियमों में बदलाव (Rules changes from 1st February 2023): हर महीने की पहली तारीख का लोगों को बेसब्री से इंतजार होता है क्योंकि इस दिन लोगों की सैलरी जो आती है लेकिन जहां एक ओर पहली तारीख लोगों को खुश करती है वहीं दूसरी ओर महीने के पहले दिन बहुत सारे नियम भी बदल जाते हैं, जिनके बारे में अगर पहले से जानकारी ना हो तो कभी-कभी लेने के देने पड़ जाते हैं और लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, ऐसी स्थिति ना हो इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2023 के दूसरे महीने के पहले दिन क्या बड़े बदलाव हुए है, यहां आपको यह भी बता दें कि आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण साल 2023 का आम बजट भी पेश करने वाली हैं, जिस पर पूरे भारत की निगाहें लगी हुई हैं।

सस्ती हुई CNG
हर महीने की पहली तारीख को LPG, CNG और PNG के रेट अपडेट किए जाते हैं,आज महाराष्ट्र में महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत को कम कर दिया है, अब मुंबई में सीएनजी की कीमत 87 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
नहीं बढ़े LPG के दाम
लेकिन आज LPG के दाम नहीं बढ़े हैं, आपको बता दें कि 1 जनवरी को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 25 रु का इजाफा हुआ था हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ था और ना ही सीएनजी दिल्ली में महंगी हुई थी क्योंकि 17 दिसंबर 2022 को ही इसके दाम बढ़े थे इसलिए जनवरी में इसका रेट नहीं बढ़ाया गया था।

फूड पैकेजिंग के नियम बदल जाएंगे
1 फरवरी से फूड पैकेजिंग के नियम बदल जाएंगे, अब खाने-पीने के सामानों की पैंकिंग पर सामान की ओरिजिन, मैन्युफैक्चरिंग डेट और वेट की जानकारी देनी होगी।
बदल गए ट्रैफिक रूल्स
बुधवार से नए ट्रैफिक रूल्स लागू हो गए हैं, अब सिग्नल तोड़ने या ट्रैफिक नियमों का पालन ना करने पर तगड़ा जुर्माना लगेगा और ये फाइन 10,000 रु तक भी लग सकता है तो वहीं लाइसेंस को भी लेकर नियम सख्त कर दिए गए हैं।

TATA की कारें महंगी
1 फरवरी, 2023 से TATA की कारें महंगी हो गई हैं क्योंकि कंपनी ने ICE-पावर्ड पैसेंजर व्हीकल का रेट करीब 1.2 प्रतिशत बढ़ा दिया है।
रजिस्ट्रेशन जरुरी
अब ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को रजिस्टर करना अनिवार्य है, ऐसा नहीं करने पर कई तरह के स्पष्टीकरण देने होंगे और बहुत सारे पेपर्स वर्क से गुजरना होगा।

क्रेडिट कार्ड का बदला नियम
एसबीआई अब क्रेडिट कार्ड से रेंट भरने पर 1 फीसदी चार्ज लगा दिया है,जो कि एक फरवरी से लागू हो गया है यानी कि अब क्रेडिट कार्ड रेंट पेमेंट महंगा हो जाएगा।
Recommended Video

-
LPG Crisis Update: कच्चा तेल महंगा, फिर भी 'नो प्रॉब्लम'? सरकार बेफिक्र क्यों? -
LPG संकट के बीच PNG Gas कनेक्शन कैसे लें? जानें आवेदन से लेकर नियम तक पूरी जानकारी -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
New LPG Gas Connection: नया गैस कनेक्शन चाहिए? अब घर बैठे भी कर सकते हैं अप्लाई, जानें स्टेप-बॉय-स्टेप प्रोसेस -
LPG Gas Price in Delhi NCR: दिल्ली में LPG सिलेंडर के दाम कितने? इंडेन, HP और भारत गैस की पूरी रेट लिस्ट -
LPG Crisis: क्या गैस संकट बिगाड़ेगा चार धाम यात्रा का प्लान? संकट के बीच कहां से आएंगे इतने लाख सिलेंडर? -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Delhi Power Cut: दिल्ली में दोहरा संकट! LPG की किल्लत के बीच राजधानी के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजल -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत












Click it and Unblock the Notifications