New Rules from 1st January 2025: 'LPG से लेकर FD तक', आज से बदल गए ये नियम
New Rules from 1st January 2025 Hindi: हर महीने की पहली तारीख अपने साथ बहुत सारे बदलाव लाती है लेकिन जनवरी की पहली तारीख से नए साल के साथ कुछ नियम भी लेकर आ रही है। आज से देश भर में कई नियम लागू होंगे, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा।
इसलिए इन बातों को जानना काफी जरूरी है क्योंकि जानकारी के अभाव में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि 1 जनवरी 2025 से किन नियमों में बदलाव हुए हैं।

- एलपीजी सिलेंडर की कीमतें : हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों का Review करके नए रेट जारी करती हैं। आज भी उसने नए दाम जारी किए हैं। ऑयल एंड गैस मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती (LPG Cylinder Price Cut) की है, उसने 19 किलो वाले सिलेंडर का दाम 14.50 रु कम किए हैं, जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, उनंमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
- राशन कार्ड में बदलाव: सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए नई व्यवस्थाएं लागू की हैं, जिससे लोगों अधिक पारदर्शिता से सुविधा मिल पाए, इसके नए नियम लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
- कारों की कीमतों में वृद्धि: देश की कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने कारों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है, इनमें एक से लेकर 3 प्रतिशत तक की वृद्धि शामिल है।
- मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन: जीएसटी पोर्टल की सुरक्षा के लिए अब MFA अनिवार्य है जिसके लिए सभी को अब प्रशिक्षित होना जरूरी है।
- WhatsApp काम करना बंद कर देगा: 1 जनवरी, 2025 से WhatsApp ऑपरेटिंग सिस्टम के पुराने वर्जन पर चलने वाले कई एंड्रॉयड फोन को सपोर्ट नहीं करेगा। इसमें सैमसंग, एलजी, सोनी, एचटीसी और मोटोरोला जैसे ब्रैंड के लोकप्रिय मॉडल भी शामिल हैं।
- ईपीएफओ पेंशनर्स के बदले नियम: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के नए नियम लाग होंगे अब वो देश के किसी भी बैंक से अपनी पेंशन राशि निकाल लेंगे।
- यूपीआई 123पे की बढ़ी सीमा: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यूपीआई 123पे लिमिट बढ़ा दी है जो कि एक जनवरी 2025 से लागू हो जाएगी। इसकी लिमिट 5,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया है। अब इसके जरिए बड़ा ट्रांजेक्शन आसान होगा।
- बिना गारंटी लोन आसान : किसानों के लिए चल रही बिना गारंटी लोन स्कीम में अब लिमिट बढ़ा दी गई है, इसकी सीमा 1.6 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख कर दी गई है।
- FD के नियमों में बदलाव : आरबीआई ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) के नियमों में बदलाव किए हैं जो कि 1 जनवरी 2025 से लागू हों गए हैं।
- नए अमेरिकी वीज़ा अपॉइंटमेंट नियम: 1 जनवरी, 2025 से, भारत में अमेरिकी दूतावास गैर-आप्रवासी वीज़ा आवेदकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपॉइंटमेंट मिल जाएगी। 17 जनवरी, 2025 से शुरू होने वाले नए होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) नियमों का उद्देश्य H-1B प्रक्रिया को सुगम और सरल बनाना है।












Click it and Unblock the Notifications