New Rule from 1st August 2024: 'LPG से लेकर क्रेडिट कार्ड तक', आज से बदल गए ये खास नियम
New Rule from 1st August 2024: हर महीने की पहली तारीख जहां सैलरी लेकर आती है, वहीं दूसरी ओर बहुत सारे खर्चे लेकर भी आती है और यही नहीं हर माह की पहली तारीख को बहुत सारे बदलाव भी होते हैं,जिनका सीधा संबंध् हमारी जेब से होता है।
अक्सर लोगों को इन चीजों के बारे में पता नहीं होता है और उसके चलते उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ जाता है।

इसलिए यहां हम आपके लिए लाए हैं उन खास बातों की लिस्ट, जिनके बारे में आज से बदलाव हुआ है।
LPG गैस सिलेंडर: हर महीने की पहली तारीख को LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया जाता है। लगातार दो महीने से कमर्शियल सिलेंडर के दामों में कटौती हुई थी लेकिन आज दाम बढ़ गए हैं।
कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े
आज सुबह 6 बजे 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपए की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं।
CNG और पेट्रोल के दाम: हर महीने के पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां CNG और पेट्रोल के दाम में भी उलटफेर करती हैं, हालांकि लंबे वक्त से इन दोनों के दामों में कोई चेंज नहीं हुआ है और आज भी इनमें कोई चेंज नहीं हुआ है।
क्रेडिट कार्ड महंगा: HDFC बैंक से क्रेडिट का्र्ड आज से महंगा हो गया है उसने इसका ट्रांजेक्शन फीस को बढ़ा दिया है। थर्डपार्टी पेमेंट ऐप के जरिए किए जाने वाले सभी रेंटल ट्रांजैक्शन पर अब से 1 पर्सेंट टैक्स लगेगा।
गूगल मैप्स: गूगल ने भी इंडिया में अपनी सेवाओं के लिए शुल्क में 70 प्रतिशत तक कमी की है, नए बदलाव आज से लागू हो गया है। मालूम हो कि गूगल मैप सर्विस आम लोगों के लिए तो फ्री है लेकिन जब इसका इस्तेमाल बिजनेस के सिलसिले में होता है तो कंपनी इसका चार्च लगाती है। मालूम हो कि अब गूगल अपनी मैप सर्विस का पेमेंट भारतीय करेंसी यानी कि रु में लेगा।
13 दिन बैंक रहेंगे बंद: अगस्त का पूरा महीना त्योहारों से भरा है , ऐसे में इस महीने बैंक 13 दिन बंद रहेंगे इसलिए अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना है तो आप फटाफट निपटा लें और बैंकों की पूरी हॉलीडे लिस्ट चेक कर लें, हालांकि बैंक बंद होने की सूरत में ऑन लाइन लेन-देन और एटीएम व्यवस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications