Jet Airways संकट: नरेश गोयल ने बोली से खींचे हाथ, बंद हो सकता है एयरवेज का ऑपरेशन

Jet Airways संकट: नरेश गोयल ने बोली से खींचे हाथ, बंद हो सकता है एयरवेज का ऑपरेशन

नई दिल्ली। आर्थिक संकट से जूझ रहे जेट एयरवेज(Jet Airways) की मुश्किल बढ़ने लगी है। कंपनी के फाउंडर नरेश गोयल ने बोली लगाने से अपना हाथ खींच लिया है। उन्होंने खुद उन्होंने खुद अपना नाम बोली से वापस लिया है। दरअसल तीन कंपनियों ने नरेश गोयल के बोली लगाने को लेकर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद उन्होंने खुद अपना नाम वापस ले लिया। वहीं बोर्ड की बैठक में जेट एयरवेज के मैनेजमेंट ने साफ किया है कि अगर कंपनी तो फंड नहीं मिला तो उनके लिए जेट एयरवेज के काम काज को जारी रखना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने इस ओर इशारा किया कि फंड के अभाव में कंपनी अस्थाई तौर पर अपना काम काज बंद कर सकती है। वहीं दूसरी ओर जेट एयरवेज के शेयर में 15 फीसदी तक गिरावट दर्ज हुई।

 नरेश गोयल नहीं लगाएंगे बोली

नरेश गोयल नहीं लगाएंगे बोली

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक नरेश गोयल ने अपना नाम खुद बोली लगाने की प्रक्रिया से वापस ले लिया है। जेट एयरवेज की बोली में खुद नरेश गोयल भी शामिल हो रहे थे, लेकिन उन्हें अपना नाम वापस लेना पड़ा। उनका समर्थन 3 कंपनियां कर रही थी। एसबीआई कैप्स जेट के लिए बोलीदाता चुन रही है। बोली लगाने वालों में एतिहात, टीपीजी और इंडिगो कैपिटल शामिल हैं।

 सिर्फ 7 उड़ानें जारी

सिर्फ 7 उड़ानें जारी

एविएशन कंपनी जेट एयरवेज की आर्थिक स्थिति का अंदाजा इसी बात से ही लगाया जा सकता है कि उनकी सारी अंतर्राष्ट्रीय विमानें रद्द हो चुकी है। तेल कंपनियों ने ईंधन देने से इंकार कर दिया है। इस समय में उसके महज 6-7 विमान ही उड़ान भर रहे हैं। विमानों की लीज का किराया नहीं देने के चलते जेट के करीब-करीब सभी विमान ठप पड़ें हैं। कंपनी पायलट और कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं दे पा रही है।

सरकार ने ली सुध

सरकार ने ली सुध

जेट एयरवेज की हालत देखते हुए नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने हालात का जायदा लिया। प्रभु ने विमान किरायों में बढ़ोत्तरी और उड़ानों के रद्द होने सहित संकटग्रस्त जेट एयरवेज से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की और समीक्षा के निर्देश दिए। गौरतलब है कि आर्थिक संकट से जूझ रहे डेट एयरवेज ने SBI से अपील की थी कि वह 1500 करोड़ रुपए का फंड जारी करे। ये फंड एयरलाइंस को पिछले महीने मिलने थे, लेकिन इस फंड में देरी हो रही है। कंपनी के फाउंडर और चेयरमैन नरेश गोयल को कंपनी से बाहर होना पड़ा। नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनिता गोयल ने 25 मार्च को कंपनी बोर्ड से इस्तीफा देना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+