नरेंद्र मोदी के आखिर इंटरव्यू का बाजार पर असर, सेंसेक्स 600 प्वाइंट पर

शुक्रवार को बाजार में सुस्ती छाई हुई थी लेकिन बाद में इसमें इजाफा देखा गया। सेंसेक्स ने 600 से अधिक अंकों की शानदार उछाल के साथ 22,955 तो निफ्टी ने 6,850 का अपना सर्वश्रेष्ठ लेवल पार कर लिया। इस दौरान सेंसेक्स 22,959 और निफ्टी 6850.35 के उच्चतम लेवल तक पहुंचे।
दोपहर 3 बजे बीएसई का सेंसेक्स करीब 601.49 अंकों की बढ़त के साथ 22,945.53 पर और एनएसई निफ्टी करीब 186.25 पॉइंट्स की उछाल के साथ 6,846.10 पर कारोबार कर रहे थे। विश्लेषक इस उछाल को मोदी के गुरुवार को प्रसारित इंटरव्यू से जोड़ कर देख रहे हैं।
इससे पहले सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 38.72 अंक या 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 22,382.76 अंक पर पहुंचा था। निफ्टी 6.40 अंक यानी 0.10 फीसदी की मजबूती के साथ 6,666.25 अंक पर पहुंच गया।
बाजार के जानकारों की मानें तो वह खुद भी सेंसेक्स में आए इस भारी उछाल से हैरान हैं। ज्यादातर जानकार इसके पीछे 'मोदी फैक्टर' मान रहे हैं। उनका मानना है कि बाजार में ऐसी बढ़त का कोई दूसरा कारण नहीं दिख रहा
क्योंकि स्थानीय या ग्लोबल लेवल कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में इस उछाल का कारण मोदी का टाइम्स नाउ को दिया इंटरव्यू लगता है।
इंटरव्यू के दौरान मोदी ने स्थिर सरकार बनाने और पूर्ण बहुमत पाने का दावा किया था। उन्होंने कई बार कहा कि बीजेपी राजीव गांधी के बाद से अब तक की सबसे बड़ी ताकत के साथ सरकार बनाएगी।
साथ ही मोदी ने इंटरव्यू ने अपनी आर्थिक नीतियों पर खुलकर बात की थी। वह मानते हैं कि नरेंद्र मोदी की कही हुईं बातों का बाजार पर काफी सकारात्मक असर पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications