जियो फोन में आपको ये 13 ऐप भी मिलेंगे बिल्कुल मुफ्त
नई दिल्ली। रिलायंस जियो का जियो फोन लॉन्च हो चुका है और 24 अगस्त से इसकी बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। इस ऐप की कई खासियतों में से एक खासियत यह भी है कि इसमें पीएम मोदी का ऐप भी मुफ्त में मिलेगा। आइए जानते हैं जियो फोन में आपको कौन-कौन से ऐप मिलेंगे मुफ्त।

नरेन्द्र मोदी ऐप मिलेगा मुफ्त
जियो फोन में नरेन्द्र मोदी ऐप मुफ्त में मिलेगा। इस ऐप के जरिए आप पीएम मोदी की मन की बात भी सुन सकेंगे और मोदी सरकार की तरफ से आपके लिए की जा रही खास घोषणाओं की जानकारी भी आपको मिल सकेगी। लॉन्चिंग के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी के इस ऐप का मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने डेमो भी दिया था।

ये 13 मिलेंगे मुफ्त में
जियो फोन में कुल 13 ऐप मुफ्त मिलेंगे।
1- नरेन्द्र मोदी ऐप
2- माय जियो
3- जियो टीवी
4- जियो सिनेमा
5- जियो म्यूजिक
6- जियो मैग्स
7- जियो एक्सप्रेसन्यूज
8- जियो क्लाउड
9- जियो4जीवाइस
10- जियो मनी
11- जियो सिक्योरिटी
12- जियो न्यूजपेपर
13- जियो नेट
Recommended Video


पॉपुलर ऐप वाट्सऐप नहीं मिलेगा
जियो फोन भले ही लोगों को मुफ्त में मिल रहा हो और इसके साथ-साथ बहुत से ऐप भी मुफ्त में मिल रहे हों, लेकिन आपको आज का पॉपुलर ऐप वाट्सऐप जियो फोन में नहीं मिलेगा। इसके विकल्प के तौर पर कंपनी का अपना चैटिंग प्लेटफॉर्म जियो चैट है, जिससे आप चैटिंग कर सकते हैं। अभी तो जियो चैट का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या बहुत ही कम है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जियो फोन के आ जाने के बाद जियो चैट का भी लोग खूब इस्तेमाल करेंगे, क्योंकि मुफ्त में मिल रहे जियो फोन में उन्हें कोई और विकल्प नहीं मिलेगा।

क्या है जियो फोन?
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 40 साल पूरे होने पर कंपनी की तरफ से एजीएम में जियो फोन लॉन्च किया गया है। यह फोन सभी रिलायंस जियो यूजर्स को मुफ्त में दिए जाने की घोषणा की गई है। हालांकि, इसके लिए आपको सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर 1500 रुपए जमा करने होंगे। ये पैसे आपको तीन साल बाद फोन वापस करने पर वापस भी मिल जाएंगे। इस तरह से आपको मुफ्त में यह फोन मिल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications