Must Read: सिर्फ कैश नहीं ATM से मिलेगी लोन, भर सकेंगे अपना इनकम टैक्स

नई दिल्ली। अधिकांश लोग एटीएम(ATM) कार्ड का सिर्फ एक ही इस्तेमाल जानते हैं। एटीएम मशीन की मदद से कैश निकालना या फिर स्वाइप कर शॉपिंग करना। एटीएम कार्ड का ये इस्तेमाल हम में से अधिकांश लोग जानते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि एटीएम की मदद से आप लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अपने इनकम टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। ट्रेन और फ्लाइट की टिकटे बुक कर सकते हैं, बिलों का भुगतान, फंड ट्रांसफर जैसे कई कामकर सकते हैं।

 एटीएम की मदद से ले सकेंगे लोन

एटीएम की मदद से ले सकेंगे लोन

एटीएम की मदद से आप लोन के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। आप छोटी रकम के पर्सनल लोन के लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप एटीएम की मदद से ही बिना बैंक गए पर्सनल लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। देश में ऐसे कई बैंक हैं जो एटीएम के जरिए अपने ग्राहकों को प्री एप्रूव्ड पर्सनल लोन ऑफर करते हैं। आप एटीएम की मदद से लोन के लिए अप्लाई और एप्रूवल ले सकते हैं।

 इनकम टैक्स का कर सकते हैं भुगतान

इनकम टैक्स का कर सकते हैं भुगतान

आप ATM से न केवल लोन अप्लाई कर सकते हैं बल्कि आप अपने इनकम टैक्स का भुगतान भी एटीएम की मदद के कर सकते हैं। कई सरकारी और निजी बैंक अपने ग्राहकों को अपने एटीएम के जरिए यह सुविधा देते हैं। एटीएम के जरिए इनकम टैक्स का भुगतान करने के लिए आपको बैंक की वेबसाइट या ब्रांच में जाकर इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्टर करने के बाद ही आप एटीएम की मदद से अपना इनकम टैक्स चुका सकते हैं।

 ATM की मदद से उठा सकेंगे ये सर्विस

ATM की मदद से उठा सकेंगे ये सर्विस

आप एटीएम की मदद से बिलों के भुगतान कर सकते हैं। ट्रेन टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) एटीएम के जरिए अपने ग्राहकों को टिकट बुक करने की सुविधा देता है। हालांकि इसके तहत सिर्फ लंबी दूरी की आरक्षित टिकटें ही बुक की जा सकती हैं।
इसके अलावा आप एटीएम से फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की राशि जमा कर सकते हैं।
इसके अलावा आप एटीएम की मदद से आप अपने खाते से दूसरे खाते में पैसे भी ट्रांसफर कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+