Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

SBI अकाउंट होल्डर्स ध्यान दें, 1 दिसंबर से बंद हो सकती है यह सर्विस, नहीं कर पाएंगे कोई ट्रांजेक्शन

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक अकाउंट देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ये सर्विस अगले महीने बंद हो सकती है। एसबीआई के उन खाताधारकों के लिए इंटरनेट बैंकिंग सेवा अगले महीने बंद हो जाएगी, जिन्होंने अभी तक अपना मोबाइल नंबर बैंक के साथ रजिस्टर्ड नहीं कराया है।

 एसबीआई के खाताधारक ध्यान दें

एसबीआई के खाताधारक ध्यान दें

एसबीआई के उन खाताधारकों के लिए ये खबर बेहद खास है, जिन्होंने अब तक अपने फोन नबंर को बैंक में रजिस्टर्ड नहीं करवाया है। बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 1 दिसंबर के बाद वह ऐसे यूजर्स की इंटरनेट बैंकिंग बंद कर सकता है, जिनके फोन नंबर अब तक बैंक में रजिस्टर्ड नहीं हुए हैं। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट onlinesbi.com पर मिली जानकारी के मुताबिक ऐसे लोगों की इंटरनेट बैंकिंग सेवा को बंद किया जा सकता है।

 इंटरनेट बैंकिंग सेवा होगी ब्लॉक

इंटरनेट बैंकिंग सेवा होगी ब्लॉक

बैंक ने ऐसे ग्राहकों की इंटरनेट बैंकिंग सेवा तो बाधित करने की बात कही है, जिनका मोबाइल नंबर बैंक से रजिस्टर्ड नहीं है। बैंक ने ऐसे ग्राहकों से अपील की है कि वो 1 दिसंबर तक अपने फोन नंबर को रजिस्टर्ड करवा लें। अगर 1 दिसंबर, 2018 तक कस्टमर्स अपना नंबर बैंक में अपने अकाउंट से रजिस्टर्ड नहीं करवाते हैं तो उनकी इंटरनेट बैंकिंग को ब्लॉक कर दिया जाएगा।

 नहीं कर पाएंगे कोई ट्रांजेक्शन

नहीं कर पाएंगे कोई ट्रांजेक्शन

अगर आपकी इंटरनेट बैंकिंग सेवा बाधित होती है तो आप किसी भी तरह का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे। आपको बता दें कि अपने मोबाइल नबंर अपटेड करवाने के लिए या फिर अपना नबंर रजिस्टर्ड करवाने के लिए आपको अपने नजदीकि ब्रांच में जाना होगा।

 आपके लिए ही लिया गया फैसला

आपके लिए ही लिया गया फैसला

बैंक के मुताबिक बैंक की ओर से लिया गया ये फैसला ग्राहकों के पैसों को और सुरक्षित बनाता है। लगातार बढ़ रहे बैंकिंग फ्रॉड की खबरों के बीच बैंक ने सुरक्षा की दृष्टिकोण से ये कदम उठाया। मोबाइल नंबर अपडेट रहने से कस्टमर्स को हर लेन-देन की जानकारी मिलती रहेगी, ताकि आपको किसी भी अनचाहे ट्रांसजेक्शन की जानकारी मिल सके और आप फौरन इसकी सूचना बैंक को दे सके।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+