अगर करते हैं पेटीएम इस्तेमाल तो जरुर पढ़ें ये खबर, 15 जनवरी को होने वाला है बड़ा बदलाव
15 जनवरी के बाद पेटीएम वॉलेट खुद ही पेटीएम पेमेंट बैंक में ट्रांसफर हो जाएगा। यानी आपका पेटीएम बैंक में बदल जाएगा।
नई दिल्ली। अगर आप पेटीएम क इस्तेमाल करते हैं तो ये खर आपके लिए बेहद अहम हैं। दरअसल 15 को पेटीएम बड़ा बदलाव करने जा रहा है। ये बदलाव हर यूजर के लिए अहम हैं। आपको बता दें कि 15 जनवरी को पेटीएम वॉलेट पेटीएम बैंक बनने जा रहा है। 15 जनवरी के बाद पेटीएम वॉलेट खुद ही पेटीएम पेमेंट बैंक में ट्रांसफर हो जाएगा। यानी आपका पेटीएम बैंक में बदल जाएगा।

हलांकि आपको बता दें कि इसके लिए आपको कुछ भी नहीं करना है। पेटीएम वॉलेट में आपका जो भी पैसा होगा, वो बिल्कुल सुरक्षित रहेगा और खुद ब खुद पेटीएम बैंक में चला जाएगा। यानी जो भी जानकारी आपके पेटीएम वॉलेट में हैं वो अपने आप 15 जनवरी को पेमेंट बैंक में ट्रांसफर हो जाएगी। पेटीएम पेमेंट बैंक में ग्राहक को जमा राशि का 14.5 फीसदी ब्याज भी देगा। इसके अलावा बहुत जल्द ही पेटीएम पेमेंट बैंक ग्राहकों को चेक बुक, डेबिट क्रेडिट की सुविधा भी दी जाएगी।
आपकतो बता दें कि मोबाइल वॉलेट से बैंक बनने जा रहे पेटीएम को लेकर सोशल मीडिया पर खबरें आ रही थी कि 15 जनवरी के बाद पेटीएम वॉलेट बंद हो जाएंगे। आपका पैसा डूब डाएगा, लेकिन कंपनी ने खुद इस बात का खंडन किया है और कंपनी के सीईओ विजय शेखर ट्वीट कर कहा है कि अफवाहें हैं कि पेटीएम वॉलेट 15 जनवरी को बंद हो जाएगा जो झूठी है। आपका पेटीएम वॉलेट 15 जनवरी के बाद भी चलता रहेगा। कंपनी ने बताया कि अगर आप पेटीएम पेमेंट बैंक नहीं चलाना चाहते हैं तो आप [email protected] अपना खाता बंद करवा सकते हैं। वहीं अगर आप 6 महीने से पेटीएम यूज नहीं किया और आपका उसने बैलेंस बी नहीं है तो ऐसे में पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड में तब तक ट्रांसफर नहीं होगा जब तक वो ग्राहक अपनी खास सहमति दर्ज नहीं कराता है।












Click it and Unblock the Notifications