दिल्ली में गाड़ी से चलते हैं तो जरूर पढ़ें, बिना इस दस्तावेज के पकड़े गए तो भरना पड़ेगा 10000 रु का जुर्माना
नई दिल्ली। अगर आप दिल्ली में कार, बाइक, स्कूटर कोई भी वाहन चलाते हैं तो आपके लिए इस खबर को जानना बहुत जरूरी है। दरअसल दिल्ली में गाड़ी, मोटरसाइकिल, स्कूटर या ऐसे दूसरे व्हीकल्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जो बिना वैध पीयूसी यानी प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र के चलते हैं। दिल्ली सरकार ने बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए ऐसे वाहन मालिकों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है, जो बिना पीयूसी या वैध पीयूसी के चलते हैं। ऐसे वाहन चालकों को जुर्माने के लिए तैयार रहने की जरूरत हैं।

दिल्ली सरकार ने शुरू की कार्रवाई
दिल्ली सरकार ने प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई शुरू की है। इस कार्रवाई के तहत उन वाहन चालकों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है, जिनके पास वैध पीयूसी नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में 13 लाख दोपहिया और करीब 3 लाख कार ऐसे हैं, जिनके पास वैध पीयूसी नहीं है और वो गाड़ी सड़क पर चला रहे हैं।
सरकार ने कहा-पकड़े गए तो लगेगा जुर्माना
दिल्ली सरकार ने ऐसे वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है, जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं है। सरकार ऐसे वाहन चालकों को संदेश भेज रही है, उन्हें SMS भेजे जा रहे हैं। अगर वो समय पर पीयूसी प्राप्त नहीं करवाते या उसे वैध नहीं करवाते तो उन्हें 10000 रुपए का जुर्माना या फिर 6 महीने की जेल हो सकती है। हालांकि सरकार ने कहा है कि जो वाहन सड़क पर निकलते हैं केवल उन्हीं पर कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी वाहन का वैद पीयूसी नहीं है और वो सड़क पर नहीं निकलती है तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications