ऑनलाइन करते हैं लेन-देन तो हमेशा याद रखें SBI का ये टोल फ्री नंबर
नई दिल्ली। अगर आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर हैं और कैश में लेन-देन से ज्यादा डिजिटल ट्रांजैक्शन करते हैं तो अपने फोन में एक नंबर जरूर सेव कर लें। ऑनलाइन फ्रॉड के समय ये नंबर आपको मुश्किल से बचाएगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ट्वीट कर ऑनलाइन फ्रॉड के समय मदद के लिए दो टोल फ्री नंबर के बारे में जानकारी दी है। आपको इस टोल फ्री नंबर को जरूर याद रखना चाहिए।

एसबीआई के ग्राहक याद रखें ये नंबर
भारतीय स्टेट बैंक ने ट्वीट कर दो नंबर अपने ग्राहकों से शेयर किया है। एसबीआई ने अपने में लिखा है कि अगर आप अनधिकृत इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन के दौरान फ्रॉड के शिकार होते हैं तो आपको दो नबंरों की जानकारी होनी चाहिए। आपको ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार होने पर 1-800-425-3800/1-80011-2211 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करनी चाहिए।

ऑनलाइन धोखाधड़ी से रहें सचेत
ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार होने पर आप इन नंबर पर कॉल कर सहायता मांग सकते हैं। इतना ही नहीं आप इन नंबर पर फोन करके अपने बैंक खाते को और सुरक्षित बना सकते हैं। आपको इन नंबरों पर खाते को सुरक्षात्मक बनाने के उपाए बताएं जाएंगे।

दूसरे बैंकों के ग्राहक भी कर सकते हैं इस्तेमाल
अगर आप एसबीआई के ग्राहक नहीं हैं तब भी आप इन नंबर पर फोन करके अपने साथ हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा आपको आपके बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करना होगा। बैंक को आप जितनी जल्दी अपने साथ हुए धोखाधड़ी की शिकायत करेंगे उतनी जल्दी आपको मदद मिलेगी और उतना ही कम नुकसान होगा।












Click it and Unblock the Notifications