जरूरी खबर: इन 6 बैंकों में है खाता तो जल्द निपटा लें ये काम, वरना पीएफ फंड का पैसा निकालने में होगी परेशानी

जरूरी खबर: इन 6 बैंकों में है खाता तो जल्द निपटा लें ये काम, वरना पीएफ फंड का पैसा निकालने में होगी परेशानी

नई दिल्ली। IFSC Code change. पिछले कुछ दिनों में कई बैंकों का दूसरे बैंकों में विलय किया गया है। बैंकों के विलय के साथ ही चेकबुक, आईएफएससी कोड जैसी अहम जानकारियां भी बदल गई हैं। अगर आपका बैंक खाता देना बैंक, विजया बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (UBI), सिंडिकेट बैंक, आंध्रा बैंक, कॉरपोरेशन बैंक और इलाहाबाद बैंक में है तो आपके लिए ये खबर बहुत जरूरी है।

 इन 6 बैंकों में है खाता तो जरूर पढ़ें

इन 6 बैंकों में है खाता तो जरूर पढ़ें

अगर आपका बैंक खाता देना बैंक, विजया बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया), सिंडिकेट बैंक, आंध्रा बैंक, कॉरपोरेशन बैंक और इलाहाबाद बैंक में है तो आपक लिए ये खबर बहुत जरूरी है। दरअसल इन बैंकों का विलय किया गया है, जिसके बाद से बैंकों के चेकबुक और आईएफससी कोड में बदलाव हो गया है। इन बैंकों में जिनका खाता है उन्हें अपने खाते को अपडेट रखना जरूरी है। आपके बैंक खाते में ही आपकी सैलरी आती है और आपके पीएफ का पैसा भी। अगर आपका खाता अपडेट नहीं रहा तो आपको पीएफ का पैसा वक्त पर नहीं मिल सकेगा। कई बैंकों का दूसरे बैंकों में विलय किया गया है, जिससे खाता धारकों की बैंक डिटेल में कई बदलाव हुए हैं।

 PF फंड के लिए जरूर निपटा लें ये काम

PF फंड के लिए जरूर निपटा लें ये काम

बैंकों के विलय के बाद आईएफएससी कोड, चेकबुक, बैंक शाखा का नाम और पता जैसे कई बदलाव हुए हैं। आपको अपने खाते से जुड़ी जानकारी और अपडेट के बारे में ईपीएफओ को भी जानकारी देनी चाहिए। यानी अगर आपका बैंक अकाउंट उन बैंकों में हैं, जिनका विलय हुआ है तो आपको भी अपने बैंक डिटेल पीएफ खाते में जमा करनी होगी, ताकि जब आपको जरूरत पड़े आ आसानी से अपने बैंक खाते से पैसा निकाल सकें।

 रखें इन बातों का ख्याल

रखें इन बातों का ख्याल

विलय हुए बैंकों के खाताधारकों को अपने खाते से संबंधित अपडेट की जानकारी पीएफ खाते में भी देना जरूरी है। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो पीएफ के पैसे निकालते वक्त उन्हें परेशानी हो सकती है। हालांकि इन अपडेट को अपने खाते से जोड़ने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही अपने बैंक खाते, पीएफ खाते से जोड़ सकते हैं। आपको इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप ऑनलाइन मीडियम से ही खाते में अपडेट कर सकते हैं।

 इन बैंकों का विलय

इन बैंकों का विलय

आपको बता दें देना बैंक और विजया बैंक का विलय बैंक ऑफ बड़ौदा में किया गया। ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय पंजाब नेशनल बैंक में किया गया, जबकि आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का विलय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में किया गया। वहीं सरकार ने इलाहाबाद बैंक का विलय इंडियन बैंक में कर दिया है। सिंडिकेट बैंक का विलय कैनरा बैंक में हो गया है।

HDFC Alert: एचडीएफसी बैंक खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, 18 घंटे तक बंद रहेगी बैंक की सर्विस, पूरी डिटेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+