HDFC Alert: एचडीएफसी बैंक खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, 18 घंटे तक बंद रहेगी बैंक की सर्विस, पूरी डिटेल
HDFC Alert: एचडीएफसी बैंक खाताधारकों के लिए जरूरी खबर, 18 घंटे तक बंद रहेंगे बैंक की सर्विस, पूरी डिटेल
नई दिल्ली। HDFC Bank. अगर आपका बैंक खाता भी देश के सबसे निजी सेक्टर के बैंक एचडीएफसी बैंक में है तो आपके लिए बड़ी खबर है। बैंक ने अपने खाताधारकों के लिए अलर्ट जारी की है। बैंक के खाताधारकों के लिए कुछ सर्विस 18 घंटों के लिए बंद रहेंगी। बैंक ने वीकेंड पर खाताधारकों के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि वो आज कुछ घंटों के लिए बैंकिंग सर्विस बंद रहेंगी। देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने ट्वीट, मैसेज और ईमेल के जरिए बैंक के ग्राहकों को इसकी जानकारी दी है।

HDFC बैंक खाताधारकों के लिए जरूरी खबर
HDFC बैंक के खाताधारकों के लिए जरूरी खबर है। बैंक की जरूरी सेवा आज बाधित रहेगी, बैंक ने ट्वीट, SMS और ईमेल के जरिए इसकी जानकारी दी है। बैंक की नेट बैंकिंग( Net Banking) , ऑनलाइन बैंकिंग( Online Banking), डिजिटल बैंकिंग( Digital Banking) सेवाएं बाधित रहेगी। वीकेंड पर जहां बैंक बंद हैं, तो वहीं बैंक की ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस भी बंद रहेंगी। बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार से रविवार तक 18 घंटे के लिए बंद रहेंगी। 21 अगस्त 2021, 22 अगस्त को 18 घंटे के लिए बैंक की डिजिटल बैंकिंग , नेट बैंकिंग सेवा बाधित रहेगी।

बैंकिंग सर्विस मेंटिनेंस सर्विस
बैंक अपनी सर्विस को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर मेंटिनेंस सेवाएं चलाते हैं। बैंक ने ईमेल भेजकर ग्राहकों को जानकारी दी है कि 21 अगस्त 2021 को रात 9 बजे से लेकर 22 अगस्त 2021 की दोपहर 3 बजे तक सर्विस प्रभावित रहेंगी। बैंकिंग सेवा पर बेहतर बनाने के लिए बैंक ने अपने सर्वर को मेंटिनेंस का काम प्लान किया है। सर्वर मेंटिनेंस के कारण बैंक की नेटबैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग पर आपको लोन से संबंधित सेवाओं में परेशानी हो सकते है।

शाम से पहले निपटा लें काम
बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि वो अपने जरूरी काम को शाम 6 बजे से पहले निपटा लें। बैंक की सेवाओं आपको सोमवार से सुचारू रूप से मिलने लगेगी। बैंक ने ग्राहकों का उनसे सहयोग के लिए धन्यवाद किया है। आपको बता दें कि बैंक अपनी नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग समेत अपनी बैंकिंग सर्विस को बेहतर और सेफ बनाने के लिए समय समय पर अपडेट करता रहता है। किसी भी तरह की ऑनलाइन बैंकिंग हैंकिंग, फ्रॉड से बचाने के लिए बैंक सेफ्टी गाइडलाइंस को जारी करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications