Must Know: 1 जनवरी 2021 से अनिवार्य होगा Fastag, जानिए विस्तार से
Must Know: 1 जनवरी 2020 से अनिवार्य होगा Fastag, जानिए विस्तार से
नई दिल्ली। सरकार ने टोल प्लाजा पर टोल कलेक्शन को आसान और सुरक्षित बनाने के साथ-साथ टोल पर लगने वाले लंबे जाम से निजात पाने के लिए सभी गाड़ियों के लिए फास्टैग को अनिवार्य कर दिया है। सरकार ने टोल प्लाजा( Toll Plaza) से जुड़ने वाली गाड़ियों के लिए फास्टैग( Fastag) अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर कहा गया है कि 1 जनवरी 2021 से सभी के लिए फास्टैग अनिवार्य होगा। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक 1 जनवरी 2021 से सभी चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया है।

1 जनवरी 2021 तक फास्टैग अनिवार्य
सरकार ने 1 जनवरी 2021 से सभी फोर व्हीलर गाड़ियों के लिए फास्टैग को अनिवार्य कर दिया है। सरकार की कोशिश है कि टोल प्लाजा पर 100 फीसदी टोल का भुगतान फास्टैग की मदद से ही हो। सरकार इस प्रयास से कैश की मदद से टोल टैक्स के चलन को खत्म करने की कोशिश कर रही है। सरकार इसे दिसंबर 2020 तक खत्म कर लेना चाहती है, ताकि नए साल में फास्टैग की मदद से टोल टैक्स के भुगतान की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके।
आपको बता दें कि फास्टैग की मदद से डिजिटली तरीके से टोल का भुगतान किया जा रहा है। यह एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन तकनीक है, जिसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी की मदद से सेंसर को रीड कर लेता है। गाड़ियों के आगे के शीशे पर लगे फास्टैग पर लगे सेंसर से टोल बूथ पर इसे रीड कर लिया जाता है और टोल टैक्स सीधे खाते से कट जाता है।
कितनी है कीमत
आप फास्टैग को आसानी से पा सकते हैं। आपको यह ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, पेटीएम आदि पर उपलब्ध है। इसके अलावा बैंकों और पेट्रोल पंप पर भी आपको फास्टैग मिल जाएगा। इसे खरीदने के लिए आपको 200 रुपए खर्च करने होंगे, जिसमें आपको कम से कम 100 रुपए का रिचार्ज करवाना होगा। आप अपने बैंक खाते से इसे अटैच कर बिना किसी झंझट के टोल टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। फास्टैग खरीदने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस का फोटो कॉपी और अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन कॉपी दिखाना होगा।
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदलेगी चाल, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications