Multibagger Stock: देश की दिग्गज कंपनियों के लिए काम करने वाला यह शेयर आपको बना सकता है मालामाल
शेयर मार्केट में अगर आप निवेश के लिए किसी अच्छे मल्टीबैगर शेयर की तलाश कर रहे हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं बिल्कुल जबरदस्त कंपनी।
Multibagger Stock: शेयर बाजार में निवेशक अक्सर इस तरह से निवेश के मौके ढूंढ़ते हैं जिसमे जोखिम कम से कम हो और मुनाफा कमाने का मौका सबसे अधिक। निवेशक ऐसे शेयर की तलाश में रहते हैं जो बहुत ही कम दाम पर हों और उसमे मल्टीबैगर बनने की क्षमता हो।
मल्टिबैगर की तलाश
इस तरह के शेयर को तलाश करने के लिए लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा ही शेयर लेकर आए हैं जहां आप कम से कम जोखिम पर अच्छा पैसा बना सकते हैं।

अपनी रिसर्च जरूर करें
यहां ध्यान देने वाली बात है यह कि यह आर्टिकल किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं है, यह आपके लर्निंग को बढ़ाने के लिए लिखा गया है, किसी भी कंपनी में निवेश से पहले अपनी रिसर्च जरूर करें।
दिग्गज कंपनियों के लिए करती है काम
हम बात कर रहे हैं एक ऐसी कंपनी की जो दिग्गज कंपनियों के लिए काम करती है। यह कंपनी कोका कोला, नेस्ले, लॉरियल, ब्रिटानिया, मॉड्यूलस इंटरनेशनल, अमूल, पेरफेटी, ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन, पेप्सी आईटीसी, पी एंड जी जैसी कंपनियों के लिए काम करती है।
सबकी पैकेंजिग का काम है
जिन कंपनियों का हमने जिक्र किया है, वो कंपनियां अपने सेक्टर में मार्केट लीडर हैं। इन कंपनियों के बीच एक चीज जो कॉमन है, वह यह कि इन सभी कंपनियों की पैकेजिंग का काम एक ही कंपनी करती है। इन कंपनियों के सभी प्रोडक्ट की पैकेजिंग का काम एक ही कंपनी करती है।
150 देशों में नेटवर्क
आज हम उस कंपनी के स्टॉक के बारे में आपको जानकारी देंगे जो इन तमाम कंपनियो के सभी उत्पादों की पैकेजिंग का काम करती है। इस कंपनी का नाम UFLEX है जिसके 150 से ज्यादा देशों में अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क हैं।
मौजूदा दाम
फिलहाल कंपनी का स्टॉक 421 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। पिछले एक साल की बात करें तो इस कंपनी के दाम में गिरावट देखे को मिली है। 52 हफ्तों के हाई की बात करें तो यह शेयर 811 तक गया था। लेकिन मार्च 2020 में इस शेयर का दाम 133 रुपए था।
फंडामेंटल
मैजूदा समय में इस कंपनी के स्टॉक की बात करे तो इसका दाम । कंपनी का कुल प्रमोटर होल्डिंग 46 फीसदी है, कंपनी के पास 16486 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जबकि कंपनी के पास कुल देनदारी 4847 करोड़ रुपए है।
फाइनेंशियल
पिछले तीन साल में कंपनी की बिक्री की बात करें तो इसमे 65 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। कंपनी ने पिछले 3 सालों में अपने निवेशकों को 14 फीसदी का डिविडेंड दिया है। इसी वर्ष 2023 में कंपनी निवेशकों को 5 फीसदी का डिविडेंड दिया है।
कमजोर पहलू
कंपनी के बॉरेक्स की बात करें तो यह कमजोर नजर आता है। कंपनी का बॉरेक्स बढ़ रहा है, इसका रीपेमेंट कुछ खास नहीं हो रहा है। एलआईसी ने इस कंपनी में अपने निवेश को बढ़ाया है। ऐसे में इस कंपनी में लंबी अवधि के लिए जरूर निवेश किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications