Prithvi Ambani Birthday: धूम-धाम से मना मुकेश अंबानी के पोते का बर्थडे, बहू श्लोका के कैजुअल लुक ने लूटी महफिल
आकाश और श्लोका अपने बेटे का जन्मदिन मनाने आयोजन स्थल पर 4.5 करोड़ की Lamborghini Urus से पहुंचे थे, जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Prithvi Ambani Birthday Celebration (श्लोका मेहता): देश के ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे बड़े रईसों में से एक मुकेश अंबानी के इकलौते पोते पृथ्वी अंबानी का दूसरा जन्मदिन बड़े ही शानदार ढंग से मनाया गया जिसमें बॉलीवुड, खेल और बिजनेस की दुनिया की नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। ये बर्थडे पार्टी मुंबई में जियो वर्ल्ड गार्डन, बीकेसी में आयोजित की गई थी, जिसमें करण जौहर, क्रुनाल पांड्या, रोहित शर्मा की पत्नी ऋतिका, अयान मुखर्जी जैसे लोगों ने अपने परिवार और बच्चों संग शिरकत की। खास बात ये रही कि आकाश और श्लोका अपने बेटे का जन्मदिन मनाने आयोजन स्थल पर 4.5 करोड़ की Lamborghini Urus से पहुंचे थे, जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
मालूम हो कि अंबानी के बर्थडे पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिस पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस जन्मदिन पर आकाश और श्लोका काफी कैजुअल लुक में भी नजर आए, दोनों का कूल अंदाज भी इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

श्लोका का अंदाज हुआ वायरल
'वंडरलैंड थीम' पार्टी पर आयोजित इस पार्टी में आकाश जहां बेटे को गोद में लिए नजर आए वहीं दूसरी ओर श्लोका का वनपीस लुक हर किसी को इंप्रेस कर गया, आम तौर पर श्लोका को लोग साड़ी या सूट में देखते हैं, ये पहली बार है जब श्लोक इस तरह से वेस्टर्न ड्रेस में सामने आईं। मालूम हो कि पृथ्वी अंबानी का जन्मदिन 10 दिसंबर को था ।

करोड़ों की Lamborghini Urus से पहुंचे पार्टी में श्लोका-आकाश
इस पार्टी के जान यानी पृथ्वी भी काफी क्यूट नजर आए। पृथ्वी अंबानी, लाल चेकदार शर्ट और नीली जींस पहने हुए थे। मालूम हो कि अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्वलोका मेहता डायमंड कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं।

एक साथ पढ़ते थे आकाश-श्लोका
श्लोका मेहता और आकाश अंबानी स्कूल के दिनों से ही एक-दूसरे के अच्छे दोस्त रहे हैं। श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स की डिग्री ली है। आकाश अंबानी की शादी 09 मार्च 2019 को श्लोका मेहता से हुई थी, जिसमें नामी गिरामी लोग शामिल हुए थे।

अनंत अंबानी की हुई सगाई
आपको बता दें कि अंबानी फैमिली इस वक्त बहुत सारे सेलिब्रेशन में जुटी हुई है, बीते गुरुवार को राजस्थान के श्रीनाथजी परिसर में मुकेश अंबानी व नीता अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट से सगाई हुई, जिसकी तस्वीरें वायरल हुई थीं।

अंबानी परिवार में जश्न ही जश्न
ये कार्यक्रम काफी करीबी मित्रों और रिश्तेदारों के बीच संपन्न हुआ है, जल्द ही दोनों की शादी की डेट सामने आ सकती है। आपको बता दें कि अनंत और राधिका लंबे वक्त से एक-दूसरे के साथ हैं, राधिका अक्सर वो अंबानी परिवार के कार्यक्रमों में नजर आती हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications