मुकेश अंबानी कैसे करेंगे अपने कारोबार का बंटवारा, ईशा, आकाश, अनंत में किसे मिलेगी कौन सी जिम्मेदारी

मुकेश अंबानी कैसे करेंगे अपने कारोबार का बंटवारा, ईशा, आकाश, अनंत में किसे मिलेगी कौन सी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्री के चैयरमैन मुकेश अंबानी अपने कारोबार का बंटवारा किस तरह से करेंगे इसकी झलक आज रिलायंस के एजीएम में देखने को मिला है। 29 अगस्त 2022 को रिलायंस इंडस्ट्री के 45वें सालाना आम बैठक में उन्होंने अपने कारोबार के बंटवारे की झलक दिखाई। मुकेश अंबानी अपने तीनों बच्चों आकाश अंबानी, ईशा अंबानी, अनंत अंबानी में किसे कौन सा कारोबार देखें और किस तरह से अपने कारोबार का बंटवारा करेंगे इसकी झलक दिखाई।

 Mukesh Ambani hints his succession plan: Retail to Isha, energy to Anant, Aakash Ambani lead Reliance Jio. Mukesh Ambani hints his succession plan: Retail to Isha, energy to Anant, Aakash Ambani lead Reliance Jio.

बेटी ईशा अंबानी को रिलायंस रिटेल की जिम्मेदारी

एजीएम में मुकेश अंबानी ने अपने सक्सेशन प्लान के संकेत देते हुए कहा कि हमारी अगली पीढ़ी आत्मविश्वास से कारोबार की जिम्मेदारी संभाल रही है। उन्होंने अपने भाषण के दौरान कहा कि आकाश अंबानी जियो की और ईशा अंबानी रिटेल की जिम्मेदारी अच्छे से संभाल लिया है। वहीं अनंत अंबानी न्यू एनर्जी कारोबार को लेकर काफी उत्सुकता से दिलचस्पी दिखा रहे हैं और उसमें अपनी जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

मुकेश अंबानी ने बेटे आकाश अंबानी को रिलायंस जियो की कमान पहले ही सौंप चुके हैं। वहीं आज उन्होंने एजीएम के दौरान बेटी ईशा को रिटेल कारोबार की मुखिया के तौर पर पेश किया। जबकि छोटे बेटे अनंत को एनर्जी कारोबार की कमान सौंपने की ओर इशारा किया है। जहां उन्होंने अपने उत्तराधिकारियों की ओर इशारा किया तो वहीं ये भी स्पष्ट कर दिया है कि वह अभी सेवानिवृत्त नहीं होंगे ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+