Mukesh Ambani: 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल हुए मुकेश अंबानी, जानें लिस्ट में और कौन-कौन
Mukesh Ambani: 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल हुए मुकेश अंबानी, जानें लिस्ट में और कौन-कौन
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने नया रिकॉर्ड बनाया है। मुकेश अंबानी भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं और अब वो दुनिया के 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को रिलायंस के शेयर में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जिसके कारण मुकेश अंबानी की संपत्ति में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई और वो 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल हुए हैं।
Recommended Video

मुकेश अंबानी हुए 100 अरब डॉलर क्लब
एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी अब 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि शुक्रवार को रिलायंस के शेयर में जबरदस्त तेजी आई। ब्लूमबर्ग बिलियनेर इंडेक्स के मुताबिक रिलायंस शेयर में आई तेजी के बाद उनकी संपत्ति 100.6 अरब डॉलर पर पहुंच गई। 2021 में ही मुकेश अंबानी की संपत्ति में 23.8 अरब डॉलर की तेजी आई।
लिस्ट में कौन-कौन शामिल
मुकेश अंबानी के अलावा इस लिस्ट में 11 और अरबपति शामिल हैं। वहीं इस लिस्ट में पहले पायदान पर टेस्ला के मालिक एलन मस्क हैं, जिनकी संपत्ति 222 अरब डॉलर है। वहीं दूसरे नंबर पर एमेजन के फाउंडर जेफ बेसोज है। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी को 11वां पायदान मिला है। उनके अलावा इस लिस्ट में बिल गेट्स, लैरी पेज, फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, सर्जी ब्रिन, लैरी एलिसन, स्टीव बाल्मर और वॉरेन बफे भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications