ईशा अंबानी को शादी में मिला 452 करोड़ का गिफ्ट, ससुर से तैयार करवाया खास तोहफा

मुंबई। देश के सबसे अमीर परिवार के घर की बेटी की आज शाही शादी होने जा रही है। रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी आज आनंद पीरामल के साथ मुंबई में हो रही है। शादी से पहले का कार्यक्रम उदयपुर में आयोजित किया गया, जहां बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने परफॉर्म किया।

Mukesh Ambani daughters Isha Ambani get worth of 452 crore weeding gift from her father in law

ईशा अंबानी को मिला खास तोहफा

शादी के मौके पर यूं तो ईशा और आनंद को कई तोहफे मिले हैं, लेकिन इनमें एक खास तोहफा है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल को उनकी शादी पर आनंद के माता-पिता ने 452 करोड़ का तोहफा गिफ्ट किया है। ईशा के सास-ससुर ने 452 करोड़ की लागत से बना शानदार घर ईशा को गिफ्ट किया है।

50 हजार स्कावयर फीट में बना ये घर वर्ली समुद्र किनारे है। इस पांच मंजिला इमारत को 1500 वर्कर ने दिन रात एक कर तैयार किया है। इस इमारत के भीतर सफेद मार्बल का इस्तेमाल किया गया है। इमारत में तीन बेसमेंट हैं । इनमें से दो दो बेसमेंट में पार्किंग और सर्विस फैसेलिटी रखी गई है। पहले इस घर पर मालिकाना हक पीरामल ग्रुप की जगह हिन्दुस्तान यूनिलीवर का था, लेकिन साल 2012 में पीरामल समूह ने इसे 452 करोड़ में खरीदा था। अब ये घर आनंद के पिता ने अपने बटे-बहू को गिफ्ट किया है। शादी के बाद आनंद और ईशा इसी घर में शिफ्ट होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+