मुकेश अंबानी ने किया दावा- Jio 5G साल 2021 से उपलब्ध होगा
मुकेश अंबानी ने किया दावा- Jio 5G साल 2021 से उपलब्ध होगा
नई दिल्ली।भारत में लंबे समय से 5G का इंतजार किया जा रहा है। मंगलवार को Reliance Jio के सीईओ मुकेश अंबानी ने घोषणा की है कि उनकी कंपनी 2021 में भारत में 5G सेवाओं को रोल-आउट करेगी। यह घोषणा कंपनी के सीईओ, मुकेश अंबानी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के चौथे फेज में दी।
Recommended Video

अंबानी ने खुलासा किया कि कंपनी 2021 की दूसरी छमाही में सेवा को लागू करने की योजना बना रही है,। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि कंपनी द्वारा 5G नेटवर्क का निर्माण स्वदेश में किया जाएगा। उन्होंने कहा "भारत आज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ डिजिटल रूप से जुड़े देशों में से एक है। इस लीड को बनाए रखने के लिए, 5 जी के शुरुआती रोलआउट में तेजी लाने के लिए, और इसे सस्ती और हर जगह उपलब्ध कराने के लिए नीतिगत कदमों की आवश्यकता है। मुकेश अंबानी ने कहा मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि JIO अग्रणी होगा। 2021 की दूसरी छमाही में भारत में 5G क्रांति आएगी। यह स्वदेशी-विकसित नेटवर्क, हार्डवेयर और प्रौद्योगिकी घटकों द्वारा संचालित होगा।
अंबानी ने यह भी कहा कि भारत में 5G नेटवर्क के प्रवेश से देश को "आत्मनिर्भर" बनने के प्रयासों में मदद मिलेगी और यह देश को चौथी औद्योगिक क्रांति में भी अग्रणी भूमिका निभाने में सक्षम बनाएगा।"Jio की 5G सेवा, आत्मनिर्भर भारत की आपकी प्रेरक दृष्टि का प्रमाण होगी। उन्होंने कहा मैं अत्यंत विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 5G भारत को न केवल चौथी औद्योगिक क्रांति में भाग लेने में सक्षम बनाएगा बल्कि इसका नेतृत्व भी करेगा।"
दिलचस्प बात यह है कि अंबानी की ये टिप्पणियां उनकी प्रतिद्वंदी कंपनी भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल के उस बयान के बाद आया है जिसमें दावा किया गया है कि भारत में 5G तकनीक के रोलआउट में दो-तीन साल लगेंगे। मित्तल ने कहा है कि देश को मोबाइल प्रौद्योगिकी की अगले चरण में जाने के लिए अभी अधिक समय की आवश्यकता होगी। एयरटेल के निर्णय निर्माताओं, जिसमें इसके मुख्य कार्यकारी, गोपाल विट्टल शामिल हैं, ने पहले कहा था कि 5G के लिए पारिस्थितिकी तंत्र अविकसित है और यह स्पेक्ट्रम महंगा है।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications