मुकेश अंबानी के लिए आई बड़ी खुश खबरी, दुनिया के पायदान पर लगाई लंबी छलांग

मुकेश अंबानी के लिए खुशखबरी,दुनिया के पायदान पर लगाई लंबी छलांग

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुकेश अंबानी दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी के पास 54 अरब डॉलर की संपत्ति है। जहां अंबानी दुनिया के टॉप 10 की सूची में शामिल हैं तो वहीं उनके छोटे भाई अनिल अंबानी अमीर शख्सियतों की सूची में जगह नहीं बना पाए। मुकेश अंबानी की संपत्ति में लगातार बढ़ोतरी हो रही है तो अनिल अंबानी की संपत्ति में 65 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।

 Mukesh Amban

हुरुन 2019 लिस्ट में दुनिया के सबसे अमीर शख्स का खिताब अमेजन(Amazon) के मालिक जेफ बेजोस का है। उन्होंने लगातार दूसरे साल दुनिया के सबसे अमीर शख्स होने का खिताब पाया है। वहीं दूसरे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स है, जिनके पास 96 अरब डॉलर की संपत्ति है। तीसरा नंबर बर्कशायर हाथवे के चेयरमैन वारेन बफे है, जिसके पास 88 अरब डॉलर की संपत्ति है। चौथे नंबर पर 86 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एलवीएमएच के बर्नार्ड अर्नाल्ट है।

पांचवे नंबर पर फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग हैं, जिनके पास 80 अरब डॉलर की संपत्ति है। इस लिस्ट में दसवें नंबर पर रिलाइंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी है,जिनकी कुल संपत्ति 3.83 लाख करोड़ रुपए की है। आपको बता दें कि अंबानी अकेले भारतीय है जिन्होंने दुनिया के टॉप 10 की सूची में स्थान बनाया है।

दरअसल रिलाइंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी के चलते अंबानी की संपत्ति में लगातार सुधार दर्ज किया गया है। पिछले महीने ही रिलायंस के शेयरों का बाजार पूंजीकरण आठ लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को छू गया। अंबानी के पास रिलायंस में करीब करीब 52 फीसद हिस्सेदारी है।

अगर भारतीयों की लिस्ट की बात करें तो हुरुन की जारी रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पहले नंबर पर मुकेश अंबानी है। जबकि 21 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ हिन्दुजा समूह के चेयरमैन एसपी हिन्दुजा दूसरे स्थान पर हैं। तीसरा स्थान विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी को मिला है, जिनके पास 17 अरब डॉलर की संपत्ति है। वहीं चौथे नंबर पर पूनावाला समूह के चेयरमैन साइरस एस पूनावाला है, जिनके पास 13 अरब डॉलर की संपत्ति है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+